Categorized | लखनऊ.

ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए नागरिकों की मौत पर गहरा दुख

Posted on 07 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने काशीराम नगर में ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने काशीराम नगर व एटा के कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना में मारे गए परिजनों एवं घायलों की त्वरित सहायता एवं देखभाल की अपेक्षा की है। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार शुक्रवार 8 जुलाई को कांशीराम जाकर मृतकों के परिजनो ंसे भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in