Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक

Posted on 07 July 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश पदाधिकारी व कार्य समिति के सदस्यों की बैठक आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश के वर्ष 2012 में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू करने तथा संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गयी।

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अनिल दुबे ने बैठक के बाद बताया कि उ0प्र0 में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने, प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने तथा प्रदेश मंे व्याप्त कुशासन, भ्रष्टाचार तथा गिरती हुई कानून व्यवस्था से निजात पाने हेतु रालोद का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय चिन्तन शिविर वाराणसी में आगामी 29, 30 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस चिन्तन शिविर में रालोद प्रमुख चैधरी अजित सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस शिविर में किसानो, अति दलितों, अति पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यकों के उत्थान हेतु नीति बनाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन व्यवस्था, बेरोजगारी व प्रदेश का पुर्नगठन आदि विषयों पर नीति बनाने के लिए चर्चा व रणनीति तैयार हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रेटर नोएडा में किसानो की 156 हे0 जमीन बिल्डरों को देने के फैसले को गलत ठहराने और किसानो को जमीन वापस देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा गया कि प्रदेश में किसानो की भूमि जहां कहीं भी जबरिया अधिग्रहित की गयी है उसे सरकार तत्काल वापस करे। बैठक में संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने हेतु ग्राम स्तर पर चैपाल, विचार गोष्ठियां और सभाओं कायोजन करने का निर्णय लिया गया तथा पश्चिमी उ0प्र0 के सभी जनपदों में तथा पूर्वी व मध्य उ0प्र0 व बुन्देलखण्ड में भी रालोद प्रमुख चैधरी अजित सिंह की सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 9 जुलाई को महोबा, 11 जुलाई को आगरा, 13 जुलाई को फतेहपुर, 17 जुलाई को मोदीनगर गाजियाबाद, 19 जुलाई को उरई, जालौन, 22 जुलाई को देवरिया, 23 जुलाई को मेरठ तथा 24 जुलाई को बदायूं में चैधरी अजित सिंह की जनसभाएं को आयोजित करने का निर्णय किया गया। बैठक में पारित एक अन्य प्रस्ताव में केन्द्र सरकार द्वारा डीजल, कैरोसिन, रसोई गैस के दामों मे की गयी बढ़ोत्तरी, महगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए जनहित में इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गयी। बैठक में प्रदेश में खाद की कमी बताते हुए प्रदेश सरकार से सभी किसानो को खाद पर्याप्त मात्रा मंे उपलब्ध कराने और खाद की काला बाजारी को रोकने की मांग की गयी। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव श्री आर0पी0 शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर दलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव श्री अनिल दुबे, राजेन्द्र सिंह चिकारा, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, डा0 हरी सिंह भिल्लो, फिरेराम प्रजापति, रामबाबू शास्त्री, चन्द्रपाल कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवाब सिंह छोकर, मंजीत ंिसह, जीशान मलिक, रामजनक यादव केदारनाथ सचान, त्रिवेणी मिश्र, सदस्य जगदीश गिरि, सच्चिदान्नद गुप्ता, एहसान सिद्दीकी, विधायक सतेन्द्र सिंह सोलंकी, पश्चिमी उ0प्र0 के अध्यक्ष मुंशीराम पाल, पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष शिवाजी राय मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश सिंह ‘मुन्ना’ मौजूद अली, तेजवीर सिंह, चन्द्रबली यादव, श्रीमती गिरजा देवी यादव आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in