Categorized | लखनऊ.

इण्डोनेशिया में आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग करेगा सी.एम.एस. का 48 सदस्यीय छात्र दल

Posted on 07 July 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 48 सदस्यीय छात्र दल इण्डोनेशिया में आयोजित हो रही ‘अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग करेगा। इस छात्र दल में सी.एम.एस. की विभिन्न शाखाओं के छात्र शामिल हैं जिनमें   सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस), अलीगंज (प्रथम कैम्पस), आर.डी.एस.ओ. कैम्पस, गोमती नगर कैम्पस, आनन्द नगर कैम्पस, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र शामिल हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह अत्यन्त प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता इण्डोनेशिया के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में बाली शहर में आयोजित की जा रही है, जिसमें विश्व के कई देशों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

indonesia-delegation2श्री शर्मा ने बताया कि इस ‘इण्टरनेशनल मैथेमेटिक्स कम्पटीशन’ में सी.एम.एस. छात्रों को अनेक देशों के बाल गणितज्ञों के साथ अपनी गणित प्रतिभा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस गणित प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को गणित की नवीनतम जानकारियों को उपलब्ध कराना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से गणित विषय के ज्ञान का आदान-प्रदान करना, विभिन्न देशों के छात्रों में विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देना, छात्रों को अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना तथा सारे विश्व के लिए गणित का एक समान पाठ्यक्रम विकसित करने हेतु प्रेरित करना है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. स्वयं भी प्रतिवर्ष ‘इण्टरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड’ का आयोजन लखनऊ में करता है जिसमें विश्व के विभिन्न देशों के चुने हुए बाल गणितज्ञ प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ पधारते हैं। इसके अलावा सी.एम.एस. के छात्र विश्व भर में आयोजित शैक्षिक ओलम्पियाडों में प्रतिभाग करने जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। े

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in