Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल से वाराणसी में शुरू होगी

Posted on 30 June 2011 by admin

प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति ईरानी की उपस्थिति में होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुर्य प्रताप शाही करेंगे तथा समापन प्रदेश सहप्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करुणा शुक्ला करेंगी। बैठक में पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र का भी संबोधन होगा। महिला मोर्चा की इस दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव राजनैतिक प्रस्ताव होगा जबकि दूसरे प्रस्ताव में प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर बसपा सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तैयार कर पारित किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in