पत्रकारों की सुरक्षा के कानून बनाये जाने की मांग

Posted on 30 June 2011 by admin

पत्रकार एशोसिएसन का प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र मिलेगा महामहिम राष्ट्रपति से

पत्रकार एशोसिएशन (उ0.प्र0) की मासिक बैठक प्रेस क्लब सुनतानपुर में आज अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें पत्रकारों पर चतुर्दिक हो रहे हमले की कटु शब्दों में निन्दा की गई। पत्रकार एशोसिएसन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष  अम्बरीश मिश्र ने कहा कि मुम्बई में वरिष्ठ प्त्रकार जे0डे0 की हत्या, लखनऊ में पत्रकारों का पुलिसिया उत्पीड़न, जगह-जगह पत्रकार असुरक्षित है। इसके लिए  पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाय अन्यथा लोकतन्त्र का चैथा स्तम्भ जर्जर हो जायेगा। सभी पत्रकारों ने उनका समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया कि पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल इसकंे लिए महामहिम राष्ट्रपति से मिलेगा। बैठक में  में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई। जिसमें जितेन्द्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, बृजेश उपाध्याय, अतुल श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, सुनील सिंह राठौर, विष्णु कुमार द्विवेदी, अमित द्विवेदी, जितेन्द्र मौर्या, अनिल मिश्रा, आशुतोष मिश्र सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in