Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी, लखनऊ ने रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया

Posted on 30 June 2011 by admin

rre-june-162उत्तर प्रदेश में रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना की अपार सफलता के पीछे सम्बन्धित जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विभाग, रेल विभाग एवं अन्य विभागों के विभिन्न अधिकारियों द्वारा योगदान दिया गया। इसी क्रम में इसमें सहयोग देने वाले विभिन्न अधिकारियों को सम्मानित करने के लिये आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी, लखनऊ ने विभिन्न जनपदों के समस्त अधिकारियों को, जिन्होंने रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्हें प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।

उ0प्र0 राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी की अपर परियोजना निदेशक श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने यह जानकारी आज यहां दी। इस मौके पर श्री विजय सिंह, डी.सी.एम. छम्त्, डा0 पी0के0 चटर्जी, डी.आर.एम. छत्, श्री एस.एन. त्रिपाठी, जिला क्षय रोग अधिकारी, देवरिया, डा0 जे.पी. उपाध्याय, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई, डा0 (कप्तान) ए.के. पाण्डेय, जिला क्षय रोग अधिकारी, बलिया, डा0 खनीन्द्र भुयान, एच.आई.वी./एड्स विशेषज्ञ, यूनीसेफ एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के अन्य अधिकारी के साथ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

rre-june-166अपर परियोजना निदेशक ने बताया कि रेड रिबन एक्सप्रेस ट्रेन परियोजना, 2009-10 जो कि राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण संगठन (नाको) तथा रेल विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में वृहद स्तर पर भ्प्टध्।प्क्ै विषय पर जन-सामान्य में जागरूकता हेतु 01 दिसम्बर, 2009 से संचालित की गयी थी। रेड रिबन एक्सप्रेस टेªन देश नेे विभिन्न राज्यों से होते हुए 17 जुलाई, 2010 को चोपन (सोनभद्र) से उ0प्र0 में प्रवेश किया। रेड रिबन एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के 17 जनपदों यथा सोनभद्र, इलाहाबाद, वाराणसी, जौनपुर, अम्बेडकर नगर, बलिया, मऊ, देवरिया, महाराजगंज, फैजाबाद, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, बरेली एवं सहारनपुर में हाल्ट करने के पश्चात् 10 अक्टूबर, 2010 को हरियाणा के लिये प्रस्थान कर गई।

अपर परियोजना निदेशक ने बताया कि रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना द्वारा भारत वर्ष में कुल 80,32,401 व्यक्तियों को एच.आई.वी./एड्स विषय के बारे में जानकारी दी गयी जिसमें से उत्तर प्रदेश मे लगभग 16,00,000 व्यक्तियों को जागरूक किया गया। कुल 320405 व्यक्तियों द्वारा टेªन देखी गयी एवं 13,37,779 व्यक्तियों को आउटरीच कार्यक्रम द्वारा एच.आई.वी./एड्स विषय पर संवेदित किया गया। कुल 9348 व्यक्तियों को सलाह दी गयी, 6091 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गयी तथा 151 सत्रों में 9256 व्यक्तियों को टेªनिंग दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in