Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के कलराज मिश्र, लालजी टण्डन ने की निन्दा

Posted on 29 June 2011 by admin

भाजपा नेताओं ने भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर आज राजभवन जा रही महिलाओं पर मायावती सरकार द्वारा बल प्रयोग करने की कड़ी निन्दा की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र तथा लखनऊ के सांसद लाल जी टण्डन ने मायावती सरकार को तानाशाह बताते हुए कहा कि महिलाएं अपहरण, हत्या, महंगाई के विरोध में राजभवन जाकर अपनी बात बताना चाहती थी। उनके ऊपर बलप्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। नेता द्वय ने सरकार के इस रवैये की कड़े शब्दों में निन्दा की। बसपा सरकार ने बल प्रयोग शांतिपूर्वक मार्च पर अशांति फैलाने का घृणित काम किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि नेता द्वय ने सरकार से पूछा की शांतिपूर्वक तरीके से राजभवन जाकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों, उत्पीड़न आदि की बात कहना कौन सा अपराध है। बसपा  राज में अपराधी मस्त हैं उनका विरोध करने वाले सरकारी रवैये से त्रस्त हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in