Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी जी की प्रे्रस वार्ता

Posted on 24 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि जुर्म एवं जमीन को समर्पित बसपा सरकार भ्रष्टाचार के अहंकारी हाथी पर बैठकर प्रदेश को रौंद रही है।

lucknow-pix-june-23-dpfa-16श्री नकवी ने कहा कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति प्रदेश की अहंकारी सरकार के जुर्म और लूट से घायल है। लूट पर छूट और जुर्म पर झूठ के बशर्मी भर सिद्धान्त पर काम कर रही सरकार ’चोरी और सीनाजोरी’ पर उतर आई है।

श्री नकवी ने कहा कि सत्ता वसूली में व्यस्त मुख्यमंत्री अहंकार में मस्त और जनता जुर्म से त्रस्त है फिर भी यह सरकार आॅंखे बंद कर प्रदेश की बदहाली का नजारा बेशर्मी के साथ देख रही है।

प्रदेश में चैतरफा हत्या, बलात्कार और लूट का तांडव चल रहा है। लोगों के जान की रक्षा करने वाले डा0 भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। प्रदेश में कई डाक्टरों की हत्याएं हो गई हैं। हालत यह है कि जेल में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। डाक्टर सचान की हत्या इसका सीधा प्रमाण है। यह सरकार अपने कुकर्मो पर पर्दा डालने और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है। डा0 सचान की हत्या को आत्महत्या साबित करने में जुटी है। इस हत्या में स्पष्ट रूप से सरकार की साजिश दिख रही है। लोग अपने मकान, दुकान, सड़कों, गांवों में अभी तक असुरक्षित थे ही अब थाने और जेल भी सरकारी हत्याग्रह बन गए हैं। श्री नकवी ने बताया कि उ0प्र0 में बसपा के ’बेल्ट की बेरहमी और बलात्कार के बेशर्मी’ से जनता कांप उठी है। श्री नकवी ने कहा कि प्रदेश का संवैधानिक ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। अध्यादेशेां से अपराध कम नहीं होने वाले। सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय का नारा देने वाली यह सरकार जन-जन लुटाय सर्वजन पिटाय पर काम कर रही है।  श्री नकवी ने कहा कि बसपा सरकार के कई प्रमुख मंत्री हत्या जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। सरकार ने कई मंत्रियां को क्लीन चिट दे दिए। कई को न्यायालय से सजा और कई विधायक जेल में हैं और मुकदमें चल रहे हैं। श्री नकवी ने कहा कि चैतरफा जनआक्रोश से बौखलाई, घबराई बसपा सरकार बड़े पैमाने पर विरोधियों के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही है। ऐसे हालात में जिस प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया हो साजिशों और षडयंत्रों का बोलबाला हो ऐसे सरकार को एक पल भी रहना देश के संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सीधी चुनौती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in