Categorized | लखनऊ.

डाॅ0 सचान की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही जी की प्रतिक्रिया

Posted on 23 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड के आरोपी डिप्टी सी0एम0ओ0 डाॅ0वाई0एस0सचान की जेल के भीतर पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में हुई मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है ‘‘कि सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड में सरकार के दो प्रमुख मंत्रियों को हटना पड़ा था। सत्तादल से जुड़े कई अन्य नेता भी आरोपों के घेरे में थे। बाद में पुलिस प्रशासन के द्वारा डिप्टी सी0एम0ओ0 सचान को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। जेल में इतने बड़े हत्याकाण्ड के आरोपी की मृत्यु होना, संदिग्ध है, यह हत्या भी हो सकती है और आत्महत्या भी। अब जबकि सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड से जुडे़ कई महत्वपूर्ण राज डाॅ0 सचान की मृत्यु के कारण सामने नहीं आ पायेंगे, ऐसे में उनकी मृत्यु से संदेह उत्पन्न हो रहा है। उनकी मृत्यु से सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड की जांच पर बाधा उत्पन्न हुई है, जांच से जुड़े रहस्य गहरा सकते हैं। श्री शाही ने कहा कि हमारी मंाग है कि ’डाॅ0 सचान की जेल में मृत्यु तथा चंूकि सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड भी उससे जुड़ा है दोनों प्रकरणों की जांच तत्काल सी0बी0आई0 द्वारा करायी जाय’।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in