Categorized | लखनऊ.

डाॅ0 वाई0के0 सचान की जेल में हुई संदिग्ध मौत की सी0बी0आई0 जांच की मांग की है

Posted on 23 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सी0एम0ओ0 डाॅ0 वाई0के0 सचान की जेल में हुई संदिग्ध मौत की सी0बी0आई0 जांच की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के करोड़ो रूपये के गोलमाल की तमाम जानकारियां डाॅ0 सचान के पास थीं। करोड़ो की इस धनराशि के बंदरबाट में सरकार के मंत्रीगण भी आरोपो के घेरे में रहे हैं, इसलिये डाॅ0 सचान की मृत्यु को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताये जाने की कपोलकथा किसी के भी गले नहीं उतरती। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के करोड़ो के धन को लूट लेने की आदत के चलते राज्य के अधिकांश जिलो के अधिकारी तनावग्रस्त बताये जाते हैं। मैनपुरी के अनेक डाक्टरों द्वारा हालही में सामूहिक इस्तीफे की घोषणा सरकारी भ्रष्टाचार की पोल खोलने को काफी है।

श्री दीक्षित ने कहा कि वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी हरमिंदर राज की कथित आत्महत्या भी इसी प्रकार की संदेहजनक परिस्थितियों और सरकारी दबावों का नतीजा थी। बसपा सरकार के कार्यकाल में घोर भ्रष्टाचार और लूट के चलते तमाम घटनाएं हुई हैं। डाॅ0 सचान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अनेक सवाल खड़े किये हैं। सरकार कठघरे में है। आत्महत्या और हत्या के बीच कोई फासला नहीं दिखाई पड़ता है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि इस घटना की सी0बी0आई0 जांच की संस्तुति करें।

श्री दीक्षित ने कहा कि लगातार हिंसा, हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं के चलते राज्य में घोर अराजकता है। सरकारी पक्ष की संलिप्तता के कारण राज्य का संवैधानिक तंत्र विफल हो गया है। श्री राज्यपाल से अपील है कि वे केन्द्र को सारी घटनाओं के बारे में केन्द्र को रिपोर्ट भेजने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in