Categorized | लखनऊ.

बहुजन समाज पार्टी ने सुश्री उमा भारती द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद एवं झूठा बताया

Posted on 23 June 2011 by admin

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने बी0जे0पी0 की नेता सुश्री उमा भारती द्वारा आज यहां लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद एवं झूठा बताया है। उन्हांेने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर दूसरी पार्टियों की सरकारों को नसीहत देने से पहले बी0जे0पी0 को अपनी पार्टी की राज्य सरकारों के कारनामों को देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुश्री उमा भारती को यदि महिलाओं की वाकई चिन्ता है तो उन्हें सबसे पहले अपनी पार्टी द्वारा शासित मध्य प्रदेश तथा गुजरात राज्यों में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए वहां की सरकारों पर दबाव बनाना चाहिए।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने सुश्री उमा भारती की सोच एवं समझ पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि जो नेता अपने प्रदेश की राजनीति में ही सफल नहीं हो पाया, वह यहां उत्तर प्रदेश मेें अपनी पार्टी के गिरते जनाधार को कैसे संभाल पायेगा। उन्हांेने कहा कि नेताओं का मुखौटा बदलने से किसी पार्टी का चरित्र एवं चेहरा नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली सुश्री उमा भारती को उनकी पार्टी की कर्नाटक सरकार का भ्रष्टाचार नजर क्यों नहीं आ रहा है जो इस समय देश के सभी राज्यों में सम्भवतः सबसे भ्रष्ट सरकार है और यही कारण है कि वहां की सरकार को बार-बार विधान सभा में अपना बहुमत साबित करना पड़ रहा है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के भी मुख्यमंत्री व कई मंत्री के ऊपर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगे हैं।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री उमा भारती के ताजा बयानबाजी से ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही बी0जे0पी0 की गिरती साख को बचाने के लिए उनके पास कोई जादुई फार्मूला उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सुश्री भारती को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि उनका राजनैतिक कद काफी बड़ा है और वे काफी लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि लोग आज भी नहीं भूले हैं कि सुश्री उमा भारती की उनके प्रदेश के टीकमगढ़ के चुनाव में जमानत जब्त हो गयी थी। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि सुश्री भारती उत्तर प्रदेश में बी0एस0पी0 सरकार की कमियां गिनाने के बजाय मध्यप्रदेश में ही ध्यान दें और वहां की सरकार की खामियों को दूर करने में मदद करें।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पर झूठा आरोप लगाने से पहले बी0जे0पी0 को अपने नेतृत्व वाली केन्द्र की तत्कालीन एन0डी0ए0सरकार के तमाम घोटालों को याद कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जिसके एक राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटों का बंडल लेते हुए पूरे देश की जनता ने टी0वी0 पर देखा था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की बी0जे0पी0 सरकारों के कृत्य एवं भ्रष्टाचार आये दिन मीडिया की सुर्खियों मेें बने रहते हैं।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप लगाने वाली बी0जे0पी0 के नेताओं को शायद एन0सी0आर0बी0 द्वारा जारी आकड़ों की जानकारी नहीं है कि उत्तर प्रदेश में जहां बलात्कार की अपराध दर 0.9 है वहीं बी0जे0पी0 शासित छत्तीसगढ़ में 4.0 तथा मध्य प्रदेश में 4.2 है। इसी प्रकार महिलाओं के साथ अपराधों की संख्या उत्तर प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या पर 11.9 है, जबकि बी0जे0पी0 शासित गुजरात में 13.9 तथा मध्य प्रदेश में 22.3 है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के सभी वर्गाें के हितों का पूरा ध्यान रखने वाली बी0एस0पी0 सरकार के कामकाज पर कुछ बोलने से पहले सुश्री उमा भारती को जमीनी हकीकत से रूबरू होना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in