Categorized | लखनऊ.

नेशनल बायोटेक्नोलाॅजी ओलम्पियाड की आॅल इंडिया रैंक में सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 23 June 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (थर्ड कैम्पस) के कक्षा 11 के पांच छात्रों अहसान जमील, अस्मत खान, गीतिका गुप्ता, हुमैरा फातिमा तथा शफकीन सिद्दीकी ने एजुहील फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल बायो-टेक्नोलाॅजी ओलम्पियाड अखिल भारतीय मेरिट सूची में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में विज्ञान की महत्वपूर्ण इकाई बायो-टेक्नोलाॅजी के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी, जिसमें देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. महानगर के मेधावी छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर सफलता का परचम लहराया है तथापि आयोजकों द्वारा इन मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

cmsश्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 34 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in