Categorized | लखनऊ.

महिला मुख्यमंत्री के शासन में ही महिलाओं की इज्जत आबरू तार-तार हो रही है

Posted on 21 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि अपराधियों, बलात्कारियों को सरकारी संरक्षण के चलते उ0प्र0 अराजक रूप में दुराचार प्रदेश की स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश में बेतहाशा बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं, हत्या, लूट, पुलिस उत्पीड़न आदि की वारदातों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट हो गयी है। यहां जंगलराज है। पुलिस भी अपराधियों के साथ है, तमाम घटनाओं में वह स्वयं भी आरोपी है। सरकार निरंकुश हो गयी है। अपराधियों का तांडव जारी है। महिला मुख्यमंत्री के शासन में ही महिलाओं की इज्जत आबरू तार-तार हो रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में शासन करने का अधिकार खो दिया हैं।

प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने सम्वाददाताआंे से बातचीत करते हुए कहा कि बलात्कारों का तांता है। लखीमपुर में सोनम काण्ड, बाराबंकी में सविता काण्ड, कन्नौज में नाबालिग लड़की की आंख फोड़ने की दिल दहलाने वाली घटना सहित गोण्डा, बागपत, एटा, जौनपुर, अम्बेडकरनगर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, कानपुर, निधौलीकला में भी बलात्कारों की रोंगटे खड़े करने वाली घटनाएं हुई हैं। इसके पहले की बलात्कार की सैकड़ो घटनाओं से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। उन सभी आपराधिक घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है।

श्री दीक्षित ने से कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ से आ गयी है। उ0प्र0 में कानून का राज नहीं माफिया राज है। कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। राज्य में संविधान तंत्र विफल हो गया है। उन्होंने श्री राज्यपाल से मांग की कि वे केन्द्र को राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था व संविधान तंत्र की विफलता पर रिपोर्ट भेजें। केन्द्र ने राज्य की अराजकता व संविधान तंत्र की विफलता पर अब तक अनुच्छेद 355 के अंतर्गत जवाब तलबी भी नहीं की है, क्योंकि बसपा केन्द्र का समर्थन कर रही है।

श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने बलात्कार की घटनाओं को गम्भीरता से लिया है। कन्नौज की घटना की जांच के लिये प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने गोण्डा में बलात्कार की घटना की जांच के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री, क्षेत्रिय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक बावन सिंह की एक सदस्यता में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी मौके पर जायेगी, पीड़ितो से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी प्रकार बस्ती जनपद के रानीपुर बेलाड़ी गांव की दलित युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जांच के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय एवं द्वारिका प्रसाद की कमेटी गठित की गई है। निधौलीकला में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की जांच के लिये प्रदेश महामंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, प्रजापालन वर्मा, कुबेर सिंह अगरिया की कमेटी बनाई गई है। पार्टी बढ़ते बलात्कारों, ध्वस्त कानून व्यवस्था, व घोर अराजकता के विरूद्ध संघर्ष कर रही है और संघर्ष करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in