Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार बाबागंज में धरने पर बैठेंगे

Posted on 21 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार जनपद बाराबंकी के विदोखर गांव में हुई पांच वर्षीय सविता की हत्या एवं हत्या के अभियोग में पुलिस द्वारा नाजायज तरीके से उसके चाचा को गिरफ्तार करना और थाने में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की घटना के विरूद्ध कल बाबागंज में धरने पर बैठेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की आतताई सरकार के विरूद्ध कल दि0 21 जून (पूर्व घोषित) होने वाले धरने में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे प्रमुख रूप से सम्मिलित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in