Categorized | लखनऊ.

पिछले 48 घंटे में प्रदेश में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं ने सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ दी हैं

Posted on 21 June 2011 by admin

गुरूसंहाय गंज कन्नौज में दरिंन्दों की शिकार हुई दलित किशोरी प्रीति को कानपुर के हैलेट अस्पताल में देखने एवं परिजनों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही पहुंचे एवं पीड़ित किशोरी के परिजनों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने उ0प्र0 की कानून व्यवस्था पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री मायावती का नियंत्रण समाप्त हो गया है। पिछले 48 घंटे में प्रदेश में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं ने सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ दी हैं। जबकि कानून व्यवस्था से संबंधित गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है। पुलिस की विफलता मुख्यमंत्री की विफलता है।

श्री शाही ने कहा कि एक तरफ भट्टा पारसौल में राहुल गांधी उ0प्र0 की कानून व्यवस्था की विफलता के लिए बसपा सरकार को कोसते हैं और भाजपा जब मायावती पर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को लेकर हमला करती है तो उसकी रक्षा करते हैं। इससे चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत चरितार्थ हो रही है। क्योंकि बसपा केन्द्र सरकार की समर्थक दल है। श्री शाही ने कहा कि हम यह लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक जारी रखेंगे। कानून व्यवस्था की जवाब देही से उ0प्र0 सरकार बच नहीं सकती। उसने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसी सरकार ने सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला एवं दलित मुखिया के होते प्रदेश में महिलाओं एवं दलितोें पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं का एक अलग से सैल बनाकर शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कानपुर के विधायक को जेल भेजने की घटना की कड़ी निन्दा की। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले 20 वर्ष के कार्यकाल में सबसे ज्यादा शासन मायावती ने किया। परन्तु विधानसभा 40 दिन भी नहीं चल पाई। इस सरकार में किसानों के ऊपर लाठी चार्ज, गोलीबारी एवं अत्याचार किया जा रहा है। फिर भी केन्द्र सरकार एक दूसरे के पापों को छिपाकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने दरिन्दों से पीड़ित किशोरी प्रीति के परिजनों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मद्द की।

हैलेट अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राधेश्याम गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री हनुमान मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, विधायक सुरेश तिवारी, सतीश महाना, सलित विश्नोई, रवीन्द्र पाटनी, विजय सिंह सेंगर, विनोद शुक्ला, बी0डी0 राय, बालचंद मिश्रा, राजेन्द्र सिंह चैहान, रामदेव शुक्ल, सत्येन्द्र पाण्डेय समेत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in