Categorized | लखनऊ.

2012 के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प

Posted on 19 June 2011 by admin

18-06-cसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा सन् 2012 के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ पार्टी के घोषित प्रत्याषियों को क्षेत्र में जिताने में कोई कोर कसर बाकी न रखें।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सामने कठिन चुनौतियां है। जनता समाजवादी पार्टी को चाहती है पर बसपा, भाजपा, कांग्रेस सब समाजवादी पार्टी के विरूद्ध हैं। चुनाव में एक-एक वोट कीमती होगा। इसलिए अभी से क्षेत्र मेें डट जाना है। मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुॅचाना है। इसमें जरा भी चूक भारी पड़ेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। प्रदेश में ऐसी सरकार  है जिसे अपने भ्रष्टाचार की कमाई बढ़ाने का ही ध्यान रहता है। बसपा सरकार में सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। बच्चियों तक से बलात्कार हो रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं बलात्कारियों एवं लूट, हत्या के अभियुक्तों को बचाने का काम करती हैं। निघासन में थाने में ही 14 वर्षीय बच्ची सोनम से बलात्कार और हत्या को भी यह सरकार छुपाती रही। कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस की दरिदंगी ही नजर आती है। विकास कार्य ठप्प है। केवल पत्थरों के जंगल उगाए जा रहे हैं।

श्री यादव ने  कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता जान गई है कि उनकी समस्याओं को लेकर सिर्फ समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती है। सरकारी दमनचक्र का सामना करने की कूबत सिर्फ समाजवादियों में है। ऐसे संधर्षशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिस दिन पूरी निष्ठा, लगन एवं एकजुटता के साथ हर चुनाव क्षेत्र में फैल जाएगें, समाजवादी पार्टी की जीत उसी दिन सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होने कहा कि लक्ष्य सामने है इसलिए अर्जुन की तरह अपना निशाना चिड़िया की आंख पर होना चाहिए। उन्होने फिर आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा। उनकी बात हर स्तर पर सुनी जाएगी। सत्ता-संगठन में उनकी भागीदारी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in