Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. महानगर व राजेन्द्र नगर के 11 मेधावी छात्र भारत सरकार की स्काॅलरशिप हेतु चयनित, प्रत्येक छात्र को मिलेगी चार लाख रूपये की धनराशि

Posted on 17 June 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (थर्ड कैम्पस) के 5 छात्रों व राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के 6 छात्रों ने विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए भारत सरकार की स्काॅलरशिप हेतु चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम सारे देश में रोशन किया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन 11 मेधावी छात्रों में से प्रत्येक छात्र को भारत सरकार के डिपार्टमेन्ट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी के तत्वावधान में पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. परीक्षा-2011 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है तथापि इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु आगे की विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस अत्यन्त प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

11-students-selected-for-scholarshipश्री शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की स्काॅलरशिप हेतु चयनित होने वाले सी.एम.एस. महानगर (थर्ड कैम्पस) के 5 मेधावी छात्रों में अरुण नैथानी, ऐरम फातिमा, प्रतीक रावत, सिद्धार्थ अवस्थी एवं तजीन अनवर शामिल हैं जबकि सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के छः मेधावी छात्रों में अनुज श्रीवास्तव, एकांक्षी अग्रवाल, मोहम्मद आबिद मुस्तफा, विभोर अग्रवाल, विशाल गोयल एवं कपिल अग्रवाल शामिल हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। इन छात्रों का कहना है कि सी.एम.एस. का प्रेरणादायी, ईश्वरमय एवं शैक्षिक वातावरण छात्रों को उत्साह से लबाबल भर देता है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के छात्र नित नये कीर्तिमान गढ़ते हुए मानवता के उच्च आदर्श स्थापित कर रहे हैं व सारी दुनिया में अपना आलोक बिखेर रहे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के 982 छात्रों ने आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 98.20 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in