Categorized | लखनऊ.

समूचे प्रदेश में हत्या, बलात्कार जैसे घटनाओं की बाढ़ आ गई है

Posted on 15 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही आज निघानसन दौरे पर हैं। लखीमपुर जनपद के निघासन, लखनऊ, बाराबंकी, मुरादाबाद की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियाॅं उड़ गई हैं। समूचे प्रदेश में हत्या, बलात्कार जैसे घटनाओं की बाढ़ आ गई है।  पुलिस, बसपा नेता कार्यकर्ता और गुंडों ने मिलकर कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। लखीमपुर काण्ड में सरकार पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाते हुए श्री शाही ने मांग की कि सोनम हत्याकांड का तीसरा पोस्टमार्टम न्यायिक अधिकारियों देख-रेख में होना चाहिए। दूसरे पोस्टमार्टम से यह प्रमाणित हो गया है कि सरकार में बैठे लोगों ने प्रथम पोस्टमार्टम में तथ्यों को छिपाया। श्री शाही ने कहा कि सोनम की मां द्वारा दर्ज कराई गई अपनी एफआईआर में स्पष्ट रूप से सोनम के शरीर से रक्तश्राव की बात होने का आरोप लगाया है जो इस बात की पुष्टि करता है कि सोनम की बलात्कार के बाद हत्या की गई। सरकार के लिए इससे शर्म की और कोई बात नहीं हो सकती कि यह सब थाने के अन्दर घटित हो रहा है।

img_0178श्री शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार हो रही हत्याएं व बलात्कार की घटनाओं के आइने मेें कानून व्यवस्था का आंकलन करे।  उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उनका कोई वश नहीं है। नैतिकता का तकाजा है कि सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल मुख्यमंत्री त्यागपत्र देकर कुर्सी छोड़े। सरकार में बैठे लोग आम जनता को लूट रहे हैं। पुलिश ने आम जनता का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लखनऊ में हुए सीएमओ हत्याकाण्ड तथा चश्मा व्यवसायी की हत्या ने लखनऊवासियों को भयक्रान्त कर दिया है। आज तक पुलिस प्रशासन के हाथ अपराधियों से नहीं पहुंच सके।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नही है। पुलिस अराजक हो गई है, जनता का विश्वास पुलिस से उठ गया है। लखीमपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, लखनऊ की घटनांए आइने की तरह सरकार की कानून व्यवस्था की स्थिति बयां कर रही हैं। श्री तिवारी ने कहा सरकार ने तनिक भी नैतिकता हो तो उसे त्यागपत्र देकर जनता के बीच विश्वास मत हासिल करने के लिए जाना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ निघासन जाने वाले प्रमुख नेताओं में विधायक एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती कृष्णाराज, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, संतोष सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डा0एमपी0सिंह, राघवेन्द्र सिंह, ज्ञान तिवारी, केन्द्रीय पंचायत प्रकोष्ठ के रामकृपाल सिंह, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष लखीमपुर लोकेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री विजय शुक्ला, अरविन्द गुप्ता, संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रत्याशी अजय मिश्र उफ टेनी, विनोद मिश्र, डा0 मौनी वाजपेई प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in