छो पक्षो में खूनी संघर्ष एक की मौत, दो गिरफ्तार

Posted on 15 June 2011 by admin

थाना पीपरपुर अन्तर्गत गाॅव कतकौली में  ग्राम प्रधानी के चुनावी रंजिस में बीती रात दो पक्षों में  मारपीट व गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा कई लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज जिला अस्पताल मंे चल रहा है।  पुलिस ने मृतक के परिवार की तरफ से दी गयी तहरीर के आधार पर यशोदा नन्दन, लक्ष्मी नारायण, देवकी नन्दन, ताल्लुकेदार, तथा  पूर्व प्रधान दुर्गेश कुमार शुक्ला केा नामजद करते हुए धारा  302,307,504,506 में मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त मामला सोमवार को सायं 7 बजे  के आस-पास उस समय भयंकर रूप धारण कर लिया जब दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पुरानी बातों को लेकर कहा सुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ी कि नौबत गाली गलौज ,मारपीट  के साथ एक दूसरे के ऊपर हमला कर गोली चला दी। गोली लगने से सुरेन्द्र यादव की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा धर्मेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव व प्रमिला यादव भी  गंम्भीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों से ज्ञात हुआ  है कि  उक्त घटना चुनावी रंजिस को लेकर हुई है वहीं गाॅव में चर्चा है कि घटना में नामजद हुए लोगों में से  पूर्व प्रधान रहे दुर्गेश शुक्ल का नाम रंजिशन डाला गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in