महिला सहित दो की संदिग्धावस्था में मौत

Posted on 15 June 2011 by admin

एक महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौतों की गांव में चर्चाएं हैं।

जनपद के थाना खुटार भटनौसा कजरी निवासी 26 वर्षीय राजू सिंह की सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है। बताया जाता है कि राजू की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक तीन वर्ष की पुत्री भी है। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी पत्नी ने आज भोर उससे खुद को गुरुद्वारे ले जाने की जिद की। उसने गुरुद्वारे जाने से मना कर दिया। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद हो गया। चर्चा है कि गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। उसके ताऊ तारा सिंह के लड़के ने भी कुछ वर्ष पूर्व सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी।

थाना परौर के गांव हरद्वारा निवासी ओमेन्द्र की पत्नी 32 वर्षीय पूजा ने एक कमरे में धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि किसी बात को लेकर उसकी सास से कहासुनी हो गई थी। उधर परिजनों का कहना है कि पूजा की बीमारी से मौत हुई है। पुलिस के अनुसार थाने में कोई सूचना नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in