लायंस ने नेतृत्व क्षमता विकसित करने के सिखाए गुर

Posted on 15 June 2011 by admin

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321बी-1 के अन्तर्गत आने वाले 69 क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मंडलाधीश लॉयन मंजू सक्सेना, मंडलाधीश लॉयन प्रमोद चन्द्र सेठ व उनकी धर्मपत्नी लॉयन मीरा सेठ ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंडलाधीश लॉयन प्रमोद चन्द्र सेठ ने वर्ष 2011-12 के प्रस्तावित सेवा कार्याे की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी लॉयन सदस्यों के सहयोग से वर्ष 2011-12 लॉयनिज्म के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। पूर्व मंडलाधीश लॉयन लज्जा कौल ने उपस्थित सदस्यों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए। लगभग 115 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व व अधिकार बताए गए। पटना से आए रमन सिंधी व बनारस से आए संजय कपूर ने सदस्यों को टीम भावना से कार्य करने व सेवा कार्याे को सफल रूप से निष्पादित करने के गुर सिखाए।

इस अवसर पर मंडलाधीश लॉयन प्रमोद चन्द्र सेठ ने मंडल सचिव लॉयन अशोक अग्रवाल व मंडल उपसचिव लॉयन विकास मेहरा को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। उप मंडलाधीश प्रथम लॉयन केएस लूथरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए सेवा कार्याे हेतु कमर कस लेने को कहा। इस दौरान लॉयन लालजी वर्मा, उप मंडलाधीश द्वितीय लॉयन अनुपम बसंल, लॉयन डीके महेश्वरी, लॉयन संजय चोपड़ा, लॉयन विश्वनाथ चैधरी व लॉयन विशाल सिन्हा, केएस मजूमदार, लॉयन प्रमोद खन्ना, देवेन्द्र मलिक, जावेद अनवर, प्रमोद वर्मा, डा. रेशू अग्रवाल, चन्द्रेश आनंद, अतुल कपूर, रिषी कपूर, अशोक अग्रवाल, चन्द्रमणि गुप्ता, सुशील गुप्ता, लालजी वर्मा, विशाल सिन्हा, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीके माहेश्वरी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in