दिन दहाड़े पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज

Posted on 11 June 2011 by admin

सुलतानपुर -  नगर कोतवाली अन्तर्गत बस अड्ड के पास स्थित  कपड़े के शो रूम पर पत्रकार के उपर  हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कप्तान के आदेश पर अभियुक्तों के खिलाफ लूट पाट एवं हत्या के प्रयास आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना कोतवाली नगर के बस स्टाप स्थित एक रेडीमेड कपड़े के शोरुम की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर स्थित बस स्टाप पर मौजूद रमाशंकर काम्पलेक्स मे रेडीमेड कपड़े का शोरुम है। जहां राजेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी पल्टन बाजार,शम्स पुत्र जुबेर  निवासी राहुल चैराहा व दो अज्ञात बदमाशों ने शोरुम में घुसकर पत्रकार संतोष पाण्डेय पर हमला बोल दिया। जब तक श्री पाण्डेय कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी बनायी योजना में सफल हो चुके थे।परन्तु बगल के दुकानदारों व कुछ राहगीरों ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाशों में से एक हमलावर राजेन्द्र को मौके पर धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल पत्रकार संतोष  पाण्डेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की खबर पाकर एस0पी0 गोविन्द अग्रवाल  जिला अस्पताल पहुंचे जहा पर घायल पत्रकार का हाल-चाल  लेने के साथ घटना सम्बन्धी जानकारी ली।  श्री अग्रवाल के निर्देश पर  हमलावर बदमाशों के विरूद्ध भा0द0वि0 की धारा 307 एवं लूट पाट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की धर पकड़ के लिये सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है। पत्रकार पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही  जिले भर के पत्रकार जिला अस्पताल व नगर कोतवाली पहुच गये तथा पुलिस प्रशासन सेे वारदात में शामिल अन्य हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in