भ्रष्टाचार के विरोध में हृदयराम वर्मा का आमरण अनशन

Posted on 11 June 2011 by admin

सुलतानपुर - स्वामी रामदेव के अनशन से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन मजदूर फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 हृदय राम वर्मा आमरण अनशन पर बैठ गये हैं उनके साथ क्रमिक अनशन पर आर पी सिंह, अमर बहादुर सिंह, सतपाल सिंह बग्गा, राम नेवल यादव एडवोकेट, हरीपाल विश्वकर्मा, रामयज्ञ द्विवेदी, विवेक सिंह एवं मत्स्येन्द्र साही बैठे हैं। बाबा के साथ दिल्ली में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे प्रभारी अरूण कुमार सिंह आज बाबा के आदेश पर जनपद आये और रामलीला मैदान में घटित सत्याग्रहियों के साथ मारपीट, लाठी चार्ज, आॅसू गैस, महिलाओं के साथ की गयी अभद्रता का आखों देखा हाल बताया। श्री सिंहवर्तमान समय में भी अनिश्चित कालीन अनशन बने हुए हैं। अनशन  कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी आर पी सिंह ने बताया कि आज  अनशन पर लगभग 80 सत्याग्रही बैठे हैं। श्री वर्मा के अनशन पर बैठने से लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोमवार को जन जागरण हेतु एक विशाल जुलूस निकाला जायेगा। सत्याग्रहियों को अरूण कुमार सिंह, उदय पाल सिंह,अरविन्द कुमार सिंह, सतपाल सिंह बग्गा,ज्ञानेन्द्र जायसवाल, चन्द्र कान्ती तिवारी, स्नेहलता श्रीवास्तव, रमा शंकर चैधरी ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in