चेक पर ओवर राइटिंग कर 3,50,000 रूपए निकाले

Posted on 10 June 2011 by admin

बैंक कर्मियों द्वारा जोर शोर से चल रहा है हेराफेरी का खेल

शाहजहांपुर। हाल के दिनों में बैंक कर्मियों द्वारा हेराफेरी कर रूपया निकालने की कई घटनायें सामने आने के बाद भी बैंक प्रशासन मुकम्मल योजना नहीं बनाई है। फर्जी भुगतान हो जाना, एक खाते का पैसा दूसरे में ट्रांसफर हो जाना जैसी कई घटनायें प्रकाश में आने के बाद भी बैंक कर्मियों का निकम्मापन रूक नहीं पाया है। ऐसी ही घटना कच्चा कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सामने आई है। जिसमें एक मिल को चेक पर ओवर राइटिंग कर 3,50,000 रूपए निकाल लिये गये। 10spn-1

मुक्तभोगी के अनुसार विष्णु एण्ड कम्पनी ने पंजाब नेशनल बैंक की कच्चा कटरा स्थित शाखा में अपना एक चालू खाता सं0-553242 खोल रखा है। इसी खाते से विष्णु एण्ड कम्पनी के प्रोपराइटर विशन चंद्र गोयल ने 16 मई को साढ़ तीन लाख रूपए का एक चेक गोयल पालीभर एण्ड फ्लोर मिल के नाम बैंक में जमा किया था जो रूपया गोयल पालीभर के खाते में ट्रांसफर किया जाना था किन्तु यह रूपया 18 मई तक गोयल पालीभर के खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ। किन्तु उक्त खाते से रूपया निकाले जाने की सूचना विशन चंद्र गोयल के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा दी गयी। जब श्री गोयल ने गोयल पालीमर एवं फ्लोर मिल को इसकी सूचना दी तो मिल के एकाउण्ट विभाग ने बताया कि उक्त पैसा उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ है। जिस पर श्री गोयल के हाथ पैर फूल गये और उन्होंने तत्काल बैंक जाकर मामले की जानकारी चाही तो उन्हें ज्यादा काम का बहाना बनाते हुए बैक कर्मियों ने उन्हें टरका दिया। जिस पर श्री गोयल के भतीजे मोहित गोयल ने थाना सदर बाजार में इसकी सूचना दी जिस पर थाने के एसआई श्री राणा ने बैंक जाकर जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान जब यह चेक बैंक कर्मियों ने दुबारा निकाला तो उस पर ओवर राइटिंग कर गोयल पालीमर एण्ड फ्लोर मिल के स्थान पर गोयल रोपीमार्क एण्ड अलोर हिलराम लिखा हुआ था।
जिस पर श्री गोयल ने यह मामला एआईआई में उठाया जिस पर एआईआई ने कार्यवाही करते हुए आज अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज से लिखित शिकायत करते हुए जांच की मांग की। जिस पर कार्यवाही करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को जांच कर आख्या सोमवार तक देने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि जिस दिन यह ट्रांस्जक्शन हुआ उस दिन बैंक के सभी सीसीटीवी कैमरे आफ थे वहीं इससे पूर्व भी इसी बैंक से सहारा इण्डिया के एक लाख सत्ताइस हजार रूपए निकल चुके है। वहीं बैंक मैनेजर आरके शर्मा ने बताया कि जांच डीजीएम को सौंप दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in