Categorized | लखनऊ.

आक्सीटोसिन रोकने के लिए चलेगा 20 से 25 जून तक विशेष अभियान

Posted on 10 June 2011 by admin

पांच चिन्हित कार्यक्रमों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अवधपाल सिंह यादव ने  विभागीय पांच चिन्हित कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय दुगनी करने की है और ये कार्यक्रम सीधे किसानों से जुड़े कार्यक्रम हैं। इनमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आक्सीटोसिन रोकने के लिए 20 से 25 जून तक एक सप्ताह का विशेष  छापामारी अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सी0वी0ओ0, उपनिदेशक सम्बन्धित जिलाधिकारी से सहयोग लेकर इस छापामारी अभियान को सफल बनायें और छापामारी के सम्बन्ध में सूचना उसी दिन निदेशालय में उपलब्ध करायें।

श्री यादव आज यहा पशुपालन निदेशालय के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुओं की चिकित्सा पर आवश्यक ध्यान दिया जाय तथा भ्रमण कर पशुपालकों के पशुओं की चिकित्सा की जाय। उन्होंने कहा कि अवैध वधशालाओं के संचालन पर रोक लगायी जाय तथा किसी भी दशा में मानक से अधिक कटान न होने पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि पोस्टमार्टम और एन्टी मार्टम की लेवी सभी जनपदों में जमा होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने कहा कि सैम्पलिंग करते समय पशुओं के तीनों प्रकार को वर्गीकृत किया जाय।

श्री यादव ने बुन्देलखण्ड पैकेज की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त करते हुए उसमें सुधार लाने के निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख सचिव पशुधन डा0 हरशरण दास, निदेशक पशुपालन डा0 रूद्र प्रताप, अपर निदेशक पी0सी0गौतम  सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in