खाड़ी देशों में जमा कालाधन बिना नाम के खातों द्वारा संचालित हो रहा हैः चंद्रवीर

Posted on 03 June 2011 by admin

व्यापारी नेता ने राष्टड्ढ्रपति को पत्र लिखकर अवगत कराया

भ्रष्टड्ढाचार के मुद्दे पर व्यापारी नेता चंद्रवीर गंगू ने राष्टड्ढ्रपति को प्रेषित एक पत्र में अवगत कराया कि विगत ऐमेनेस्टी इन्टरनेशनल की रिपोर्टाे के अनुसार दुनिया भर के जन सर्वेक्षण द्वारा सोने की चिडिय़ा कहलाने वाले भारत को विश्व के भ्रष्टड्ढाचार का केंद्र बिन्दु घोषित किया है और आगे कहा है कि खाड़ी देशों, जापान, स्विटजरलैण्ड व यूरोप में लाखों करोड़ रूपये कालाधन बेनामी खातों द्वारा संचालित हो रहा है तथा यह भारतवर्ष की आर्थिक नाव को डुबोने में एक महती भूमिका अदा कर रहा है। इसी श्रृंखला में स्पष्टड्ढ नीति, पारदर्शी व ईमानदार सरकार के दसियों शीर्ष अधिकारी, मंत्री आदि टू जी स्पेक्ट्रम घोटालों, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी व राष्टड्ढ्रमण्डल के खेलों में संलिप्त लोग, जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं और बदनाम वर्तमान सरकार हो रही है। अर्थात लोकतंत्र के दो स्तम्भ कार्यपालिका व विधायिका दागदार साबित हो चुकी है, जोकि गरीबों द्वारा लाखों, करोड़ रूपया, जो टैक्स के रूप में वित्त मंत्रालय को मिलता है, खोखला करके देश का आर्थिक चीर हरण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

भारत माता की अस्मत को 63 साल पहले फिरंगियों ने लूटा और अब अपने देश के नियंत्ता ही उसे लूट रहे है इससे द्रवित होकर जब 5 अप्रैल को अन्ना हजारे ने अपने पांच साथियों के साथ जन्तर-मन्तर, दिल्ली में आंदोलन करके इण्डिया अगेस्ट्र करेप्शन के बैनर तले पूरे देश को झकझोर दिया और इस जन आन्दोलन पर केंद्र सरकार ने घुटने टेके तथा 15 अगस्त 2011 तक प्रस्तावित जनलोकपाल विधेयक जो विगत 48 साल से संसद की अलमारियों में धूल फांक रहा था, को पारित करने की आम सहमति देकर, दस सदस्यीय समिति बना डाली।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री, मंत्री, विधायक व अधिकारी लोक-सेवक पहले हैं, नेता बाद में और जब जनता ही उनको कुर्सी मुहैया कराती है तो क्यों नहीं लोकहित में वे लोकपाल बिल पास कराने की पहल करते। भ्रष्टड्ढाचार पर अब तक प्रभावी अंकुश लगाना ही होगा क्योंकि अब अधिक समय तक जनता धृतराष्टड्ढ्र बनी देश की अस्मत को लुटते देख नहीं सकती। उन्होंने कहा कि रामलीला ग्राउण्ड दिल्ली में बाबा रामदेव भी इस भ्रष्टड्ढाचार के विरूद्घ मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आमरण अनशन पर बैठ रहे है। अच्छा ही हो यदि आप अपने प्रभाव से सरकार पर दबाव बनाकर जन लोकपाल बिल को व्यवहारिक रूप देकर संसद के दोनों सदनों से पास कराकर प्रशंसा के पात्र बने और यदि उसमें मुनासिब समझे तो यह क्लाज भी डाल दें कि ईमानदार सांसद- विधायकों व अफसरों का वर्ष में एक बार नागरिक अभिनंदन जनता के द्वारा किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in