Categorized | लखनऊ.

बाबा रामदेव को हमारा पूरा समर्थन है

Posted on 03 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध एवं कालेधन की वापसी को लेकर अनशन कर रहे बाबा रामदेव को हमारा पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चैतरफा घिरी कांगे्रस अन्ना हजारे व बाबा रामदेब के आंदोलन का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस भ्रष्टाचार की जननी है और केन्द्र की भ्रष्टाचारी फिल्म की प्रोड्यूसर व डायरेक्टर यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अधिकांश देशों ने कार्रवाई कर कालेधन को वापस लाने का निर्णय लिया तो फिर यूपीए सरकार क्यों पीछे हट रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि काले धन जमा करने वाले लोगों की सूची सार्वजनिक हो जाए तो कांगे्रस का मुंह काला हो जाएगा। श्री गडकरी ने कहा कि कांगे्रस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर डरी हुई है। भ्रष्टाचार के लिए मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी बराबर की जिम्मेदार हैं। श्री गडकरी आज सांइन्टिफिक कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश सरकार के 100 घोटालों पर लगाई गई प्रर्दशानी का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

श्री गडकरी ने कहा उ0प्र0 में सामाजिक न्याय व दलित हितों की बात कर सत्ता में आई मायावती के राज में सबसे ज्यादा दलितों का उत्पीड़न हुआ है। पूरे प्रदेश में किसान बेमौत मर रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने बताया कि माया सरकार के भ्रष्टाचार व घोटालांे के खिलाफ पार्टी का आंदोलन और तेज करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उ0प्र0 पर विशेष रूप से चर्चा होगी। उ0प्र0 को भय, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से मुक्त करने के लिए तथा विकास और सुशासन के लिए विजन डाक्यूमेंट बनाने हेतु एक समिति की घोषण की जाएगी।

इसके पूर्व माया सरकार के 100 घोटालों पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री गडकरी ने किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, भाजपा विधान मण्डल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता, सांसद लाल जी टण्डन, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, बिनोद पाण्डेय, प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन ’गोपाल’ प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह राणा, सहप्रभारी मनीष दीक्षित, विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in