सम्मेलन में समाजवादियों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा

Posted on 03 June 2011 by admin

प्रदेश सपा के आवाहन पर सपा जिला सम्मेलन में शक्ति प्रदर्शन कर समाजवादियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हूॅकार भरी। समाजवादी पार्टी के जिला सम्मेलन में गुरूवार को तिकोनिया पार्क में समाजवादियों का जमावड़ा हुआ। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी पदाधिकारी घोषित प्रत्याशियों ने अपने- अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते हुए वर्तमान सरकारों पर नारेबाजी कर जमकर प्रहार किया। जनपद के घोषित विधानसभा प्रत्याशियों व संगठन के नेताओं ने इस सम्मेलन केा सफल बनाने के निए समर्थकों के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सिंह यादव रहे। समाजवादियों ने केन्द्र व प्रदेश की सरकारों को जन विरोधी करार दिया। मिशन 2012 के चुनाव में प्रदेश की माया सरकार को हटाने का संकल्प लेते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार का गुणगान किया। 190 विधान सभा लम्भुआ के घोषित प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने अपने हजारों समर्थकों के साथ इस सम्मेलन में शामिल हुए उनके साथ लोहिया वाहिनी अध्यक्ष परमात्मा यादव,जिला पंचायत सदस्य पृथ्वी पाल यादव, बहमदपुर प्रधान प्रशून मालवीय सहित कई वीडीसी व प्रधान मौजूद रहे। इसौली विधान सभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी शकील अहमद ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला सममेलन में पहुॅचे वहीं सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी अबरार अहमद अपने पूरे लाव लश्कर के साथ सम्मेलन में शामिल हुए। सदर विधान सभा क्षेत्र 189 के प्रत्याशी अरूण वर्मा ने जयसिंहपुर से सैकड़ों वाहनों के साथ जिला सम्मेलन में पहुॅचे। इसके पहले बरौसा, उघड़पुर, गोसाईगंज बाजारों में जन सम्पर्क कर लोगों को सम्मेलन में चलने का आग्रक किया। श्री वर्मा समाजवादी नारों को बुलन्द करतें हुए मंच पर पहुॅचे। उनके साथ कुलदीप सिंह, दीपांकर वर्मा, पवन चैधरी सहित सैकड़ों समर्थक रहे। घोषित सपा प्रत्याशिओं ने सम्मेलन में शक्ति प्रदर्शन जरूर किया परन्तु सपा पदाधिकारी उनसे पीछे नहीं रहे। सममेलन के मुख्य अतिथि जगदीश सिंह यादव ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए बसपा सरकार पर किसानों व गरीबों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व एमएलसी शैलेन्द्र सिंह व विधायक अनूप सण्डा ने बसपा के कुशासन कोकं जनता तक पहुचा कर सरकार को उखाड़ फेकने का आवाहन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in