बाबा रामदेव के सत्याग्रह में शामिल होगी महिलाएं

Posted on 03 June 2011 by admin

योगगुरु स्वामी रामदेव के भ्रष्टाचार विरोधी सत्याग्रह में प्रतिभाग के लिए जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली कूच करेंगी। पतंजलि चिकित्सालय की निदेशक कानन सिंघल ने महिलाओं को दिल्ली तक ले जाने की विशेष व्यवस्थाएं की है।

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के कारपोरेट सदस्य विनय कुमार सिंघल की पत्नी व पतंजलि चिकित्सालय शाहजहांपुर की निदेशक कानन सिंघल ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि चार जून से योग गुरु स्वामी रामदेव विदेशों बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर रहे है। देश की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शिरकत कर राष्ट्रधर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि काले धन की वापसी के लिए पांच तरीके सुझाये गये। लेकिन सरकार अब तक संजीदा नहीं हुई हैं। यदि काला धन वापस मिल गया तो प्रत्येक गांव को 60-60 हजार करोड़ रुपया मिल जाएगा। तब भारत विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी मे हम शामिल हो जाएगा और हम समृद्धिशाली देशवासी कहलाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले से करीब पचास महिलाओं समेत सैकड़ों लोग सत्याग्रह के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की ओर से वाहनों की व्यवस्था की गई है। जो लोग दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं वह चार जून की सुबह 9 बजे कचहरी में प्रदर्शन कर काला धन की वापसी के राष्ट्रधर्म यज्ञ में आहुति दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि सत्याग्रह के मद्देनजर चिकित्सालय में चार जून का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in