अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Posted on 03 June 2011 by admin

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि पुलिस विभाग के फालोवर सहित आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बदायूं जिले का निवासी था।

जनपद बदायूं के असफपुर निवासी 32 वर्षीय रजनेश अपने साले 18 वर्षीय कमल किशोर तथा 40 वर्षीय धनपाल सिंह निवासी सीकमपुर, थाना जलालाबाद के साथ मंगलवार की शाम आठ बजे बाइक से सरावल (हरदोई) जा रहे थे। कुर्रियाकला रोड पर सामने से आ रही वैन ने बाइक को जबरदस्त ०टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने रजनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक वैन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उधर, एएसपी जेपी नगर अनिल कुमार सिंह का फालोवर 25 वर्षीय रईस अहमद निवासी नई बस्ती, उनका सामान लेकर स्वराज माजदा से बुधवार की सुबह छह बजे जनपद हरदोई जा रहा था। राजमार्ग पर बंथरा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे स्वराज माजदा पीछे जाकर ट्रक में घुस गई। फालवर रईस अहमद, वाहन चालक 30 वर्षीय हेमंत सिंह तथा हेल्पर 24 वार्षिय इसरार खां गंभीर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाजिद खेल निवासी 22 वर्षीय अली अहमद सुबह स्कूटर से कहीं जा रहा था। राजमार्ग पर जमुका तिराहे पर पिकअप ने स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और अली अहमद गंभीर घायल हो गया। जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी 45 वर्षीय सुशीला पांडे पत्नी मनसुख राम पांडे फूलमति मंदिर से बाइक से घर जा रहे थे। पक्का पुल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in