शहर तक पहुंची बाबा रामदेव की अलख

Posted on 01 June 2011 by admin

विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाने की मांग पर चार जून से दिल्ली में हो रहे बाबा रामदेव के आमरण अनशन को लेकर यहां भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी यहां क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।

पतंजलि योग समिति के मंडल अध्यक्ष असित पाठक ने बताया कि बाबा रामदेव के साथ अनशन पर बैठने के लिए जिले से लगभग दो हजार कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पहुंचेंगे जबकि यहां पर वरिष्ठ पदाधिकारी योगेश नाथ पाठक के नेतृत्व में कचहरी तिराहे पर क्रमिक अनशन शुरू होगा। श्री पाठक ने बताया कि जब बाबा रामदेव का अनशन चलेगा यह आंदोलन जारी रहेगा। उधर महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अल्पना मिश्रा ने भी महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चार जून को दिल्ली पहुंचकर अनशन शुरू करने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in