Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की घोर निन्दा की

Posted on 01 June 2011 by admin

आगरा के फतेहपुर सीकरी के नमस्कार होटल में 23 मई को राकेश चैधरी की पत्नी व दो बच्चों की बेरहमी से हत्या की गयी। पुलिस व प्रशासन ने हत्या की घटना को न तो गम्भीरता से लिया न ही मुजरिमों की गिरफ्तारी की। इस जघन्य घटना को लेकर जनता मंे भारी आक्रोश है। प्रशासन की निष्क्रियता व लापरवाही को लेकर पीड़ित परिवार के साथ हजारों की संख्या में जनता मुजरिमो की गिरफ्तारी करने के लिए शान्तिपूर्ण ढंग से धरना व प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने पीड़ित जनता की आवाज को बलपूर्वक दबाने के लिए निहत्थे लोगों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया जिससे सैकड़ों लोग घायल हुये।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने सरकार द्वारा निहत्थी जनता व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की घोर निन्दा की है। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ अगर प्रशासन ने उत्पीड़न का कार्य किया तो रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। उन्होेंने साथ ही साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की भी माँग की है तथा घायल लोगों को एक लाख रूपया मुआवजा देने की माँग सरकार से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in