अब महामाया योजना से विकलांगों को पेंशन

Posted on 01 June 2011 by admin

पिछले एक साल से पेंशन का इंतजार कर रहे विकलांगों के लिए खुशखबरी है। शासन ने अब इन्हें महामाया आर्थिक मदद योजना के तहत लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं। ये ऐसे विकलांग हैं जिनके दो हजार लम्बित आवेदन फार्म विकलांग कल्याण विभाग ने समाज कल्याण विभाग को भेज दिए हैं।

विकलांग पेंशन में गड़बड़ी की शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते विकलांगों को प्राथमिकता के आधार पर महामाया आर्थिक मदद योजना के तहत लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत साल भर से पेंशन का इंतजार कर रहे दो हजार विकलांगों को चार सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. मुश्ताक ने बताया विभाग को विकलांग पेंशन के दो हजार लम्बित फार्म मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि 45 साल से ज्यादा उम्र के विकलांगों को पहले से ही प्राथमिकता के आधार पर महामाया आर्थिक मदद योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। श्री अहमद ने बताया कि जिले में 34,969 लाभार्थी लाभांवित हो रहे हैं। इस योजना के लिए सभी तहसीलों से आवेदन मांगें गए थे। लेकिन पुवायां से 463 फार्म के अलावा अभी तक कहीं से कोई आवेदन नहीं मिल सके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in