Categorized | लखनऊ.

बसपा सपा व कांगे्रस का संसद में दूसरा चेहरा होता है और जनता के बीच दूसरा

Posted on 01 June 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने आज बसपा सरकार द्वारा महंगाई के विरोध में किए गए प्रदर्शन को जनता के साथ धोखा एवं ढोंग करार दिया। श्री मिश्र ने कहा कि यह कितना आश्चर्यजनक है कि बसपा सपा व कांगे्रस का संसद में दूसरा चेहरा होता है और जनता के बीच दूसरा। उन्होंने कहा कि इन बहरूपीये दलों ने जनता के साथ कभी न्याय नहीं किया है। भ्रष्टाचार के मामले में जब यूपीए सरकार गिरने की स्थिति में आई उस समय सपा, बसपा ने उसका साथ दिया यही स्थिति 2जी-स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में जेल गए ए0 राजा के समय भी देखने को मिली। श्री मिश्र ने इन दलों पर भ्रष्टाचार, मंहगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। महाभ्रष्ट यूपीए सरकार ने जनधन की लूट के लिए बीएसपी को पूरी छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि अभी में बुंदेलखंड में 4-5 दिन दौरे पर था। प्रधानमंत्री द्वारा बुंदेलखंड के विकास के लिए सात हजार दो सौ छियासठ करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा कांगे्रस व बीएसपी के लोगों के लिए जेब भरने से अधिक और कुछ नहीं है। कांगे्रस पार्टी कहती है कि उसने प्रदेश को धन दिया है जबकि बीएसपी इससे इन्कार करती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के आधारभूत ढांचे के लिए दिए गए धन के साथ जबरदस्त लूटमारी कर रहे हैं। इन दलों में घपलों, घोटालों और भ्रष्टाचार पर सहमति है। बंुदेलखंड वर्षो से सूखे से ग्रस्त है। बिजली, पानी की कमी, मौसम की मार और सरकारी संवेदनहीनता के कारण किसान आत्मदाह करने को मजबूर हैं। पिछले एक माह में नौ लोगों ने आत्मदाह किया है। भंयकर सूखागस्त होने के बावजूद बुंदेलखंड को केन्द्र व प्रदेश सरकार सूखाग्रस्त घोषित नहीं कर रही है। किसान नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। किसान के नाम पर केवल इन दलों द्वारा राजनीति हो रही है।

6श्री मिश्र ने कहा कि उनकी मांग है कि बंुदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों का कर्ज तत्काल माफ हो और उनको दयनीय स्थिति से उभारने के लिए मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का बुंदेलखंड की धरती पर यह कहना कि गैर कांगे्रसी सरकार बुंदेलखंड के विकास में बाधा रही हैं सफेद झूठ है क्योंकि पचास वर्ष से अधिक केवल कांगे्रस पार्टी की सरकार रही है। प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए, अवरूद्ध विकास के लिए सपा, बसपा व कांगे्रस सीधे जिम्मेदार हैं। किसानों का केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा घोर उत्पीड़न किया जा रहा है भट्टा पारसौल, करछना, टप्पल और जनपद चंदौली के ग्राम इसका उदाहरण है। किसान आंदोलित है उनकी मांगों पर सरकारे ध्यान नहीं दे रही हैं उल्टा उन्हें जेल में डाला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
श्री मिश्र ने कहा कि इन दलों के भ्रष्टाचार के पर्दाफास के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हमने उ0प्र0 सरकार के 2,54,लाख करोड़ के 100 घोटालों का रिकार्ड पुस्तक व सी0डी0 के माध्यम से दिया है। चीनी मिल व जमीन घोटाले का भी रिकार्ड दिया है। सरकार में यदि साहस हो तो वह श्वेतपत्र जारी करे। भाजपा छोटे राज्य बने इसके विरोध में नहीं है इसके लिए राज्य पुर्नगठन आयोग बनना चाहिए जिसमें सभी स्थितियों पर समग्र विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मायावती की लूट कांगे्रस की दी हुई छूट है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in