Categorized | लखनऊ.

जापान में आयोजित यूथ प्रोग्राम ‘जेनेसिस-2011’ हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 01 June 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के दो मेधावी छात्रों राम अग्रवाल तथा लाविनी अग्रवाल  को भारत सरकार की ओर से काउन्सिल फाॅर दि इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने जापान में आयोजित हो रहे ‘जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क आॅफ एक्सचेन्ज फाॅर स्टूडेन्ट एण्ड यूथ प्रोग्राम (जेनेसिस-2011)’ में प्रतिभाग हेतु चयनित किया है जो कि सी.एम.एस. के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि जापान सरकार द्वारा आयोजित जेनेसिस-2011 ऐसा अनूठा अन्तर्राष्ट्रीय प्रोग्राम है जो दो देशों के युवा छात्रों को अपनी सभ्यता, संस्कृति, शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, रहन-सहन, रीति-रिवाज, खान-पान, कला-संगीत आदि के आदान-प्रदान का अवसर उपलब्ध कराता है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवा छात्रों को आपसी मित्रता का प्रशिक्षण देकर विश्व बन्धुत्व, विश्व एकता एवं विश्व शान्ति की भावना को विकसित करना है। जेनेसिस-2011 हेतु चयनित सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को जापान सरकार द्वारा विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है और इस यात्रा का सारा खर्च जापान सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

japan-delegation-1श्री शर्मा ने बताया कि जेनेसिस-2011 के अन्तर्गत जापान यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र वहाँ के प्रमुख शहरों का भ्रमण करेंगे एवं जापान की संस्कृति, सभ्यता, रहन-सहन आदि का नजदीकी अध्ययन करेंगे जिससे दोनों देशों के छात्रों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी एवं भाई-चारे व सौहार्द की भावना का विकास होगा। इसके अलावा सी.एम.एस. छात्र जापान के छात्रों के साथ मिलकर विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी सी.एम.एस. के कई छात्र दल मैक्सिको, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका व जापान आदि देशों की शैक्षिक यात्रा पर जा चुके हैं। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को इस प्रकार की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है। इस तरह के प्रयासों से देश तथा संसार के बच्चे एक-दूसरे के निकट आते हैं जिससे सारे विश्व में शान्ति एवं विश्व एकता स्थापित करने में तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण के विकास से उन्हें विश्व नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायता मिलती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in