‘किसान घाट’ पर श्रद्धंाजलि सभा का आयोजन

Posted on 29 May 2011 by admin

भूतपूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल ‘किसान घाट’ पर श्रद्धंाजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी के साथ राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष एवं सांसद चैधरी अजित सिंह ने दिवंगत नेता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धंाजलि दी। इनके बाद राष्ट्रीय लोकदल के वर्तमान एवं निवर्तमान संासदों, विधायकों पार्टी पदाधिकारियांे एवं दिल्ली, पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा राजस्थान से आये किसान मसीहा के सैकड़ों अनुयायियों ने ‘चैधरी चरण सिंह अमर रहें’ के स्वर घोष के साथ दिवंगत नेता की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया की ओर से दिवंगत नेता की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया।

समाधि स्थल पर सदैव की भंाति भक्ति संगीत एवं हवन का भी आयोजन हुआ, जिसमें चैधरी अजित सिंह, उनके परिजनों एवं चैधरी साहब के सैकड़ांे अनुयायियों ने यज्ञ में आहुति अर्पित की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों, शहरों-कस्बों में विभिन्न आयोजन सम्पन्न हुए, जिनमें कार्यकर्ताओं ने चैधरी साहब के आदर्शों पर चलने की शपथ ली।

बाद में 13-ए, फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने चैधरी साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से पे्ररणा ग्रहण करने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in