Categorized | लखनऊ.

स्व0 चैधरी चरण सिंह जी की 24वीं पुण्यतिथि आज

Posted on 29 May 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री और किसानो के मसीहा स्व0 चैधरी चरण सिंह जी की 24वीं पुण्यतिथि आज पूरे उ0प्र0 में प्रेरणा दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर लखनऊ में विधान भवन स्थित प्रतिमा पर प्रातः 9ः00 बजे रालोद महासचिव अनिल दुबे की अगुवाई मंे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और किसान मसीहा के सैकड़ो अनुयायियों ने ‘‘चैधरी चरण सिंह अमर रहे’’ तथा ‘‘जब तक सूरज चाॅंद रहेगा चैधरी चरण सिंह का नाम रहेगा’’ के नारों के साथ दिवंगत नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके पश्चात् प्रतिवर्ष की तरह पार्टी मुख्यालय पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें महासचिव अनिल दुबे, पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्ता, युवा राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष आरिफ महमूद सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आहुतियां डाली।

इस अवसर पर आयोजित विचारगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये रालोद महासचिव अनिल दुवे ने कहा कि स्व0 चैधरी साहब ने राजनीति में जिन नैतिक मूल्यों की स्थापना की आज उन पर चलने की जरूरत है। उन्होंने जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार विधेयक लागू करा कर किसानो को जमीदारी के आंतक से मुक्ति दिलाई। चकबन्दी कानून पटवारियों के शोषण से मुक्ति दिलाते हुये उन्होने इस देश के किसानो को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। वे ग्रामीण भारत को शहर के समान सुविधाओं जैसा करना चाहते थे। आज चैधरी साहब के इन्हीं कामो से प्रेरणा लेने की जरूरत है। पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्ता ने कहा कि चैधरी साहब जातिवाद को समाज का कलंक मानते थे और इसीलिए उन्होने आर्य समाज को अंगीकार किया था। उन्होने जाति सूचक संस्थाओं को सरकारी अनुदान देना भी बन्द कर दिया था। युवा रालोद अध्यक्ष आरिफ महमूद ने स्व0 चैधरी साहब को पिछड़ो, गरीबोे और अल्पसंख्यको का मसीहा बताते हुये कहा कि उन्होंने इन वर्गो के उत्थान हेतु अनेको महत्वपूर्ण कार्य किये। विचारगोष्ठी को के.एन. सिंह यादव (एडवोकेट) प्रदेश सचिव, यज्ञदत्त शुक्ल , अभय प्रताप सिंह, वसीम हैदर, सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर मनोज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अम्बुज सिंह, आशीष शुक्ला, शशंाक सिंह, किरन सिंह, रमावती तिवारी, शकुन्तला कुरील, संजय लाल वाल्मीकि, अभिषेक दिक्षित, हरिपाल यादव, सफीक सिद्दीकी आदि ने चैधरी साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in