आम आदमी का सरकार पर से विश्वास उठ गया है

Posted on 29 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने कहा कि बुंदेलखंड में आत्महत्याओं एवं हत्याओं ने जनमानस को झकझोर दिया है। उ0प्र0 में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आम आदमी का सरकार पर से विश्वास उठ गया है।

श्री मिश्र अपने बंुदेलखंड प्रवास के दौरान आज झांसी के मउरानीपुर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कालपी में पुलिस चैकी से 100 कदम की दूरी पर डकैतों द्वारा राम किशोर गुप्ता की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में उनका लड़का भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। इस सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के जहां हौसलें बुलन्द हैं वहीं पुलिस भी निरंकुश हो गई है। केन्द्र सरकार जहां घोटालों में घिरी हुई है वहीं उ0प्र0 सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। बुंदेलखंड में सूखे का नतीजा है कि कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने का मजबूर है। अनाज की खरीद में घटतौली हो रही है, जन कल्याणकारी योजनाओं का पैसा पत्थरों में लगाया जा रहा है। फैजाबाद के शशि हत्याकाण्ड के प्रकरण पर बसपा सुप्रीमो मायावती जहां आनन्द सेन को सजा के मामले में अपनी पीठ खुद थपथपा रही हैं वहीं बांदा के शीलू निषाद काण्ड में लचर पैरवी के कारण एक अभियुक्त की जमानत पर छूट जाने के कारण पर मौन क्यों है ?

श्री मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार भगवा आतंकवाद के नाम पर देश का बांटने की साजिश कर रही है। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह आतंकवाद को प्रोत्साहित कर रहे हैं उनके घर जाकर चाय पीते हैं जिससे आतंकवादियों के हौसले बुलंन्दियों पर हैं। बुंदेलखंड को केन्द्र सरकार के पैकेज का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। अभी हाल में कर्ज में डुबे मौदहा के किसान भूपत ने आत्महत्या कर ली। किसान भूख एवं प्यास से मर रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। श्री मिश्र ने आरोप लगाया कि एनआरएचएम घोटाले तथा बंुदेलखंड के विकास के मामले में बसपा और कांगे्रस नूरा कुश्ती कर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को सबल एवं प्रभावी बनाने में जुट जाइए। कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ आम आदमी में विश्वास पैदा करना चाहिए। नेतृत्व ने जो तय कर दिया उसे ही हम लोगों को मानना चाहिए और कार्यकर्ताओं को उसी दिशा में काम करना चाहिए। अयोध्या की रामजन्म भूमि की चर्चा करते हुए कहा कि ये हमारी एवं देश की आस्था से जुड़ा प्रश्न है। भाजपा पूर्व की भांति इस पर अमल करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in