Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की कानून-व्यवस्था दिन प्रतिदिन नियन्त्रण के बाहर होती जा रही है

Posted on 29 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश की ध्वस्त एवं बदहाल कानून व्यवस्था की जमकर धज्जियाॅं उड़ाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। अतः इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

श्री शाही ने सहारनपुर के सर्राफ परिवार के पाॅंच लोगों की एवं कालपी के सर्राफ की नृशंस हत्या की घोर निन्दा करते हुए प्रदेश की बसपा सरकार की खूब लानत-मलामत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था दिन प्रतिदिन नियन्त्रण के बाहर होती जा रही हैे। अपराधी बेलगाम हो गए तथा पुलिस बसपाइयों की पहरेदार बनकर असहाय हो गई है। कुछ अधिकारियों के तबादले या निलम्बन से प्रदेश की जनता को सकून नहीं मिलेगा बल्कि जनता बसपा सरकार की रवानगी से चैन की नींद लेगी। प्रदेश की जनता अपने को असुरक्षित एवं भयग्र्र्र्र्र्र्र्रस्त महसूस कर रही है। श्री शाही ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापारी सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गया है। प्रदेश में दिन दहाड़े हत्याऐं हो रही है। सहारनपुर की घटना को प्रदेश सरकार की बदहाल कानून व्यवस्था का आइना बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मात्र दो दिनों की प्रमुख घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांशीराम नगर के ठेेकेदार को मारकर जमीन में गाड़ दिया, महिला से डेड़ लाख लूटकर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, आगरा में ढाबे पर 4 लोगों की हत्या खुलेआम कर दी गई, हरदोई में छात्र का शव भूसे में दबाने जैसी घटनाएं प्रदेश की खस्ताहाल कानून व्यवस्था का जीता जागता प्रमाण है तथा प्रदेश में जंगल राज की अभिव्यक्ति। प्रदेश सरकार तथा अधिकारी वसूली में व्यस्त हैं। पुलिस निरंकुश हो गई है, माफियाओं का राज चल रहा है तथा जनता बेचारी होकर सरकार के जाने के दिन गिन रही है।

श्री शाही ने मानवाधिकार आयोग के आकड़े बताते हुए कहा कि वर्ष 2010-11 में आयोग को सर्वाधिक 8768 शिकायतें उ0प्र0 से मिली तथा इस वर्ष 25 अपै्रल तक देशभर में सर्वाधिक मानवाधिकार हनन की 619 शिकायतें उ0प्र0 की दर्ज हुई हैं। श्री शाही ने कहा कि कानून व्यवस्था के खराब सेहत का जायजा लेने के लिए विभिन्न कमेटियों की रिपोर्ट को भाजपा सार्वजनिक कर बसपा सरकार को बेनकाब करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in