Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है

Posted on 29 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बसपा सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है। सरकार लगातार बी0एड0 कोर्स की फीस में बढ़ोत्तरी करती जा रही है तथा बी0एड0 की शिक्षा स्तरहीन होती जा रही है। अब बी0एड0 कोर्स के लिए अलग-अलग तरह की फीस व्यवस्था से छात्रों में बैचेनी है। प्रदेश की शिक्षा पूरी तरह अस्त व्यस्त है तथा शेैक्षिक अराजकता ने प्रदेश की शिक्षा का स्तर गिरा दिया है। डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि शिक्षा माफियाओं एवं विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शिक्षा की शुचिता समाप्त हो गई है। बी0एड0 की प्रवेश परीक्षा से लेकर परिणाम आने तक छात्रों/छात्राओं का शोषण विभिन्न स्तरों पर हो रहा है।

डा0 मिश्र ने कहा कि पूरी की पूरी शिक्षा व्यवस्था संदिग्ध हो गई है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार के कारण एक तरह प्रदेश की शिक्षा का स्तर गिर रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार लगातार फीस बढ़ाती जा रही है। गरीबों के लिए प्रदेश के उच्च स्तरीय शिक्षा एक सपना बनती जा रही है। प्रदेश के अन्दर प्रवेश परीक्षाओं में मुन्ना भाइयों को दबदबा बढ़ता जा रहा है। शिक्षा एक मजाक बनकर रह गई है। इस पर भी विभिन्न विश्व विद्यालय तथा बसपा सरकार लगातार फीस बढ़ाते ही जा रहे हैं। जिससे शिक्षा गरीब और कजोर लोगों से दूर होती जा रही है। डा0 मिश्र ने कहा कि सरकार की इस खराब तथा दुर्गन्धपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के कारण छात्र हताश हैं और अपने भविष्य को लेकर बेचैन हे। सर्व शिक्षा अभियान में भी 6-14 वर्षो के बच्चों को मुफ्त शिक्षा न दिला पाने के लिए प्रदेश सरकार को घेरा।

डा0 मिश्र ने मांग की कि फीस बढ़ाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा की उपलब्धता सरकार सुनिश्चित कराए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in