लखनऊ से बाॅलीवुड नगरी तक का सफर

Posted on 29 May 2011 by admin

फिल्म भिन्डी बाज़ार की पटकथा मुम्बई स्थित एक बहु-चर्चित स्थान भिन्डी बाज़ार पर आधारित है। इस फिल्म में बड़े ही खूबसूरती के साथ कैसे एक भिन्डी बाज़ार नाम के इलाके में जेब-कतरो की ज़िदगी, उनके दिन-प्रतिदिन बढती ख्वाइशों एवं उसके अंज़ाम को निर्देशक ने बडे़ ही सटीकता एवं प्रत्यक्षता के साथ दर्शाया है।

फिल्म भिन्डी बाज़ार के कलाकार एवं सदस्य:- फिल्म भिन्डी बाज़ार के निर्देशक अंकुश भट्ट है जिन्होनें अपनी पहली फिल्म से ही बाॅलीवुड जगत को अपनी ओर आकर्षित किया है। वैसे तो जेब कतरो पर पहले भी कई फिल्म बनी है लेकिन इस फिल्म में जेब कतरो के मैकेनिज्म को दिखाया गया है कि किस तरह जेब कतरे चोरी को अंजाम देते है और इसके 100 से भी ज्यादा तरीके फिल्म में दिखाये गये है। इस फिल्म के निर्माता करन अरोरा है जोकि लंदन के रहने वाले है मगर हिन्दुस्तान की मिट्टी से पूरी तरह जुडे है। शायद इसीलिए जल्द ही हाॅलीवुड अभिनेत्री/गयिका शकीरा को लेकर बाॅलीवुड में एक फिल्म काली का निर्माण करने वाले है। फिल्म भिन्डी बाज़ार के लेखक ग़ालिब असद़ भोपाली है जो कि अपने समय के बड़े ही मशहूर लेखक ज़नाब असद़ भोपाली जी के पुत्र है।

फिल्म भिन्डी बाज़ार के मुख्य पात्रों में के.के. मेनन, प्रशान्त नारायनन, जैकी श्राफ, दीप्ति नवल, पवन मल्होत्रा, पीयूष मिश्रा, चक दे गर्ल शिल्पा शुक्ला, श्वेता वर्मा (शाहरूख ख़ान के करीबी रिश्तेदार) है। इस फिल्म में हाॅलीवुड अभिनेत्री/गायिका जेनिफर लोपेज़ की बहन कैटरीना लोपेज़ ने एक हाॅट गाने ’‘तान के सीना हो जा कमीना‘’ से बालीवुड में अपनी दस्तक दी है जो कि अभी से सभी के जुबान पर छा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in