Categorized | लखनऊ.

‘एशियन नोबेल प्राइज’ से सम्मानित होंगे सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी

Posted on 29 May 2011 by admin

jagdish-gandhi1सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी को एशियन नोबेल प्राइज कहे जाने वाले फिलीपीन्स के अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ से नवाजा जायेगा। फिलीपीन्स के राष्ट्रपति महामहिम श्री बेनीगनो एस. एक्युनो-तृतीय आगामी 24 नवम्बर को यह अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान डा. गाँधी को प्रदान कर सम्मानित करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि फिलीपीन्स सरकार द्वारा 24 नवम्बर को ‘‘गुसी डे आॅफ इण्टरनेशनल फ्रेण्डशिप’’ के रूप में मनाया जा रहा है एवं इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड के माध्यम से प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी द्वारा बच्चों के अधिकारों व विश्व एकता व शांति हेतु पिछले 52 वर्षों से किये जा रहे अथक प्रयासों को विश्व स्तर पर एक और सम्मान से नवाजा गया है, जो कि प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है। डा. गाँधी का सम्पूर्ण जीवन बच्चों के लिए समर्पित है अतः यह सम्मान उनके द्वारा विश्व के दो अरब से अधिक बच्चों हेतु सुरक्षित व शान्तिपूर्ण विश्व व्यवस्था की स्थापना को और गति प्रदान करेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह के एक दिन पूर्व 23 नवम्बर को डा. जगदीश गाँधी रिजल मेमोरियल जाकर फिलीपीन्स के उन योद्धाओं के प्रति अपना सम्मान प्रगट करेंगे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान  की इम्पीरियल आर्मी के विरूद्ध युद्ध लड़ा था। इसके पश्चात डा. गाँधी फिलीपीन्स के महामहिम राष्ट्रपति के साथ लंच में शामिल होने के लिए मनीला स्थित राष्ट्रपति भवन जायेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि गुसी पीस प्राइज फाउण्डेशन के तत्वावधान में ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ फिलीपीन्स के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन गुसी के नाम से दिया जाता है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिलीपीन्स पर जापान द्वारा कब्जा करने के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात कैप्टन गुसी ने मानवाधिकार के मामलों के प्रसिद्ध एडवोकेट के रूप में अपनी पहचान बनायी साथ ही आपने ब्युनाविस्टा नगर के मेयर का दायित्व भी बखुबी निभाया। कैप्टन गुसी फिलीपीन्स वासियों के जीवन को शिक्षित, शान्तिप्रिय, समृद्ध तथा आनन्दपूर्ण बनाने के लिए जीवन पर्यन्त पूरी तरह से समर्पित रहे।

श्री शर्मा ने बताया कि विश्वविख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी पिछले 5 दशकांे से शिक्षा के
माध्यम से विश्व में एकता व शांति की स्थापना के लिए अथक प्रयास करते आ रहे हैं। डा. गाँधी पूरी निष्ठा एवं दृढ़ता से सिर्फ सी.एम.एस. के ही नहीं अपितु पूरे देश व विश्व के बच्चों में जीवन मूल्य, मानव कल्याण, विश्व बन्धुत्व एवं ईश्वर भक्ति के उच्च आदर्शों को समावेश करने में संलग्न हैं। आप ही के अथक प्रयासों का प्रतिफल है कि विश्वविख्यात सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने गिनीज़ बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है एवं वर्ष 2002 में सी.एम.एस. को यूनेस्को द्वारा ‘शांति शिक्षा पुरस्कार’ से नवाजा गया। श्री शर्मा ने कहा कि श्री गाँधी को अब तक देश व विश्व स्तर पर अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है तथापि अब गुसी पीस प्राइज फाउण्डेशन द्वारा उन्हें ‘एशियन नोबेल प्राइज - गुसी पीस प्राइज’ प्रदान करने की घोषणा ने विश्व समाज की सेवा हेतु उनके कार्यो को और अधिक मान्यता प्रदान कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in