संदीप-सूर्या का लखनऊ से बाॅलीवुड नगरी तक का सफर

Posted on 29 May 2011 by admin

नवाबों के शहर लखनऊ की सरज़मी से ताल्लुक रखने वाले संदीप-सूर्या का अपने शुरूआती दिनों में लखनऊ के भातखण्ड़े संस्थान एवं कई अन्य संगीत संस्थानों से काफी जुड़ाव रहा। लगभग 06 साल पहले बाॅलीवुड नगरी की ओर रूख़ करने वाले संदीप-सूर्या ने बाॅलीवुड में एक सफल संगीतकार बनने का लक्ष्य तय किया लेकिन शुरू-शुरू में संदीप-सूर्या को बाॅलीवुड नगरी उस तरह रास नहीं आई जैसा उन्होनें चाहा था मगर अथक प्रयासो, कठिन परिश्रम एवं अपने जुझारूपन के साथ-साथ हार न मानने का जज्ब़ा उन्हें बाॅलीबुड नगरी में अपनी पहली मंज़िल जल्द ही पाने में मद्दगार साबित हुई।

शुरूआती दौर में ही संदीप-सूर्या ने देश की शीर्ष म्यूज़िक कम्पनी टी-सीरीज़, टाइम्स म्यूजिक और फ््रैकफिन म्यूज़िक के म्यूजिक एलबम के साथ अपने करीयर की शुरूआत की।

संदीप-सूर्या दोनों ही लखनऊ के एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते है। संदीप ने गायकी को अपना रास्ता चुनते हुए शास्त्रीय संगीत में शिक्षा प्राप्त की एवं सूर्या ने पाश्चात संगीत की ओर रूख किया। संदीप और सूर्या की मुलाकात म्यूजिक के सिलसिले में एक-दूसरे से हुई।

संदीप-सूर्या ने अलग-अलग संगीत कला में शिक्षा प्राप्त की जोकि फिल्म भिन्डी बाज़ार के संगीत में विविधता को परिलक्षित करती है फिल्म के सभी गाने पूर्णतया एक दूसरे से भिन्न है। संगीत में विभिन्नता के कारण फिल्म के गानों में भी, गायको की भी भिन्नता देखने को मिलती है जहाॅ अक्कड-बक्कड गाने को पश्चात संगीत को ध्यान में रखते हुए सूरज जगन ने अपनी आवाज दी है वही फिल्म के दूसरे गाने आ जा रे पिया को चर्चित सूफियाना गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज से संजोया है। इसके आलावा म्यूजिक के बाजार में आते ही लोगों में लोकप्रिय हो चुके गाना तान के सीना हो जा कमीना को शिवानी कश्यप ने अपनी आवाज दी है एवंम कितनी बातें है गाने को अपनी अलग आवाज के लिए मशहूर गायक रूप कुमार राठौर जी ने गाया है। वहीं दूसरी ओर सामाज़ में व्याप्त गरीबी और अमीरी के बीच के अंतर पर कटाक्ष करने वाले गाने मालदार की जेब गरीब की जिंदगी…को प्रतिभाशाली गायक तोची रैना ने अपनी आवाज़ दी है। संगीत में ट्विीस्ट देने के लिए संदीप-सूर्या ने फिल्म के मुख्य किरदार प्रशान्त नारायनन से भी गाना गवाया है और गायको की श्रेणी में संदीप गोस्वामी ने गायिका श्वेता पंडित के साथ एक ड्वेट गाना भी गाया है।

संदीप-सूर्या के संदीप गोस्वामी अब पूरी तरह से मुम्बई में रहते है लेकिन उनका लखनऊ से जुड़ाव होने का एक मुख्य कारण उनकी समाज सेवी संस्था पाॅम इण्डिया भी है। जिसको संदीप पिछले 03 वर्षो से लखनऊ से बडी ही उत्सुकता से संचालित कर रहे है। संदीप के अनुसार वो अपनी जिन्दगी के ख्वाबों को संगीत एवं इस संस्था के सहयोग से संजोना चाहते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in