Categorized | हरदोई

महावीर की चाल सपा और भाजपा मंे चुनावी विसात का टकराव

Posted on 25 May 2011 by admin

जनपद हरदोई की शियासत को दो दशक तक भाजपा की नैया के खेवनहार महावीर सिंह का हृदय परिवर्तन हुआ और वह सपा में शामिल हो गए। कुंवर महावीर सिंह 1991 व 93 मेें भाजपा के टिकट पर विधायक रहे। और एक बार फिर जिलाध्यक्ष की कमान भी संभाली। भाजपा हाईकमान के अति विश्वसनीय साथी कुंवर महावीर सिंह को पराजय के बावजूद 1996 में 2002 में विधानसभा के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे थे। और 2012 में उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही थी। परंतु कुछ दिन पहले अचानक वह भाजपाई से टाटा करके सपाई बन गए। भाजपा को करारा झटका लगा। वह उबरने की कोशिश कर रही थी। इस हादसे से हालाकिं जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव रंजन किसी भी प्रकार के नुकसान से इंकार कर रहे है। जिसकी भरपाई न हो सके। सपा की राजनीति करवट ले रही है लखनऊ से आई खबरों ने हलचल मचा दी। संडीला विधानसभा के सपाई दावेदार पूर्व एमएलसी अवध कुमार बागी एल्पसंख्यक नेता शराफत अली और कंुवर वीरेंद्र सिंह की दावेदारी सम्भावित खतरे की ओर इशारा कर रही है। रणनीतिकार इसे अच्छा नहीं मान रहे है। पूर्व एमएलसी अवध कुमार बागी 1989 में जनता के टिकट पर चुने गए थे वह भी भाजपा सपा और बसपा तीनों दलों की यात्रा कर चुके है। और अब फिर सपाई बनकर राजनीति को दिशा दे रहे है। हालाकिं मुलायम के दौरे पर अपने यहां कार्यालय का उद्घाटन करवाकर अपना दावा मजबूत बता रहे थे। परंतु अब शतरंज की बिसात पर कौन मोहरा कामयाब होगा यह संडीला विधानसभा की जनता तय करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in