तीन सूत्रीय मांग काकेमऊ प्रकरण पर हो कार्रवाई - संदीप पाण्डेय

Posted on 25 May 2011 by admin

विकास खंड ग्राम पंचायत काकेमऊ में मनरेगा के तहत विकास कार्यो पर हुए कार्यो पर गोलमाल प्रकरण की वजह से 25 मई से आमरण अनशन की घोशणा करने की चेतावनी देने वाले मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डा. संदीप पाण्डेय ने प्रशासन के सन्मुख तीन सूत्रीय मांग पत्र रखा है। जो एडीएम को जांच रिपोर्ट सौपी गई उसमें पहली जांच जिलाधिकारी द्वारा दूसरी जांच शासन स्तर से अपर आयुक्त ग्राम विकास के स्तर से निश्चित की गई है। संदीप पाण्डेय ने कहा कि डीडीओ जनसूचना अधिकारी द्वारा पूर्व में तीन सदस्यीय अधिकारियों की कमेटी जांच रिपोर्ट दे दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर 6,90,400 रूपए का भुगतान मजदूरांे पर बिना बैंक के खातों द्वारा लिया गया है। जब कि मस्टररोल में 2,24,500 रूपए के संलग्नक भी लगाए गए हैं। इसी आधार पर शेष धनराशि पर 4,65,900 का प्रमाण भी दिया गया है। रविवार को आशा आश्रम मनरेगा के मजदूरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्राम विकास आयुक्त के निर्देश पर जिलास्तर से आए तकनीकी सहायक महेश तिवारी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि संपर्क मार्गो से निर्माण कार्य 12.5 प्रतिशत का टालरेंश है। जबकि ड्रेन और तालाबों को कोई टालरेंश नहीं है। पूर्व की जांच में काकेमऊ मनरेगा मंे 6 लाख रूपए से अधिक का गोलमाल मिला। जबकि 56,059 रूपए ही दिखाया गया जिससे व्यय राशि 5.1 प्रतिशत होने से गबन की श्रेणी से पृथक कर दिया गया काकेमऊ में संपर्क मार्ग पर 83,000 संपर्क मार्ग के अलावा शेष करीब 11 लाख से अधिक की धनराशि ड्रेन की खुदाई पर बताई जा रही हैं इसलिए संदीप पाण्डेय ने मनरेगा के गोलमाल को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। तथा तीसरी मांग में काकेमऊ प्रकरण जांच गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया जाए।जिससे लोगों में विश्वसनीयता कायम हो। गैरसरकारी सदस्यों में हरदोई के राधेश्याम कपूर, पूर्व एसपी अवकाश प्राप्त नसीम,पूर्व आईजी एसआर दानापुरी, सर्तकता विभाग पोष्ट आफिस के देवेद्र दीक्षित तथा विद्युत विभाग के अवकाश प्राप्त इंजीनियर टीपी सिंह का नाम भी इनमें शामिल किया जाएं।इधर केंद्र सरकार से ग्राम विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिता श्रीवास्तव के पत्र पर प्रदेश की प्रमुख सचिव ग्राम विकास की तरफ से अपर आयुक्त एनके अग्निहोत्री को काकेमऊ प्रकरण की जांच सौपी गई। शासन और प्रशासन दोनों में जांच पक्षकारों अधिकारियों के बयान लेने में तेजी लाने की बात संदीप पाण्डेय ने स्वीकार की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in