Categorized | Companies, लखनऊ.

बैंकिंग उद्योग में ग्रीन बैंकिंग की शुरूआत हो रही है

Posted on 23 May 2011 by admin

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको मंे अग्रणी विजया बैंक, जिसका मुख्यालय बंगलौर में है, ने आज बैंक के बंगलौर स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित एक शानदार समारोह में डेविट कार्ड का नया वेरियंट वी-इंस्टा डेविट कार्ड लांच किया । ग्राहकों की बड़ती हुई संख्या और उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए बैंक लगातार नये-नये प्रोडक्ट तैयार करता रहा है ताकि ग्राहकों को उनकी मनपसन्द सेवाएं मिलती रहें। आल्टरनेटिव डिलीवरी चैनल की श्रंखला मंे वी-इंस्टा डेविट कार्ड एक नया प्रोडक्ट है जिसे वीसा इण्टरनेशनल के सहयोग से तैयार किया गया है। इस अवसर पर लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख ए.सी. स्वाई ने बताया कि बैंकिंग उद्योग में ग्रीन बैंकिंग की शुरूआत हो रही है जिसमें कागजों का इस्तेमाल नहीं होगा। इसमे लेनदेन करना न केवल सुविधाजनक अपितु सुरक्षित भी है और ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सकेगा। यह तकनीक सरल, स्मार्ट और सस्ती होगी और इसे आानी से आॅपरेट किया जा सकेगा। ग्राहकों के लिए यह वन स्टाॅप साल्यूशन है जिसमंे नकदी निकालने, खरीददारी करने, यात्रा पर जाने व यूटिलिटी पेमेण्ट की सुविधा चैबीसों घण्टे उपलब्ध होगी। ग्राहकों को प्रसन्न रखने की दिशा मंे बैंक का यह एक और नया कदम है। आल्टरनेटिव डिलिवरी चैनल के माध्यम से हम कार्पोरेट क्लाइण्टों और कम्प्यूटर सेवी नई पीढ़ी को अपने साथ जोड़ना चाहते है। वी-इंस्टा डेविड कार्ड की मुख्य विशेषताएं है बैंक की ग्राहकों को खाता खोलते समय ही वैलकम किट के रूप मंे इंस्टेंट डेविट कार्ड प्राप्त होगा। इस कार्ड की वैलिडिटी दस वर्ष है। नकदी निकालने के लिए दुनिया भर के किसी भी ए.टी.एम. पर इसका उपयोग किया जा सकता है। दुनिया भर में किसी भी मर्चेण्ट इस्टेब्लिशमंेट पर इसका उपयोग किया जा सकता है। नकदी निकालने के लिए दैनिक सीमा 30000/- व मर्चेण्ट लेन-देन के लिए 25000 रूपये है। शीघ्र ही आॅनलाइन भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस नये प्रोडक्ट के साथ बैंक आशा करता है कि इस वित्तीय वर्ष में हम अतिरिक्त दस लाख कार्ड जोड़ कर अपने कार्ड आधार को 25 लाख तक पहुंचा सकेंगेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in