Categorized | लखनऊ.

मेयर को पितृ शोक

Posted on 23 May 2011 by admin

मेयर डा0 दिनेश शर्मा के पिता श्री केदार नाथ शर्मा ‘पाधा जी’ का सोमवार को निधन हो गया। 25 दिसम्बर 1921 को जन्में ‘पाधा जी’ का जीवन जनसंघ से जुड़ा रहा था।पंडित दीनदयाल उपाध्याय व नाना जी देशमुख से भी इनके घनिष्ठ सम्बन्ध रहे थे। ऐशबाग स्थित इनके आवास पर दीन दयाल उपाध्याय बैठक किया करते थे। पहलवानी का शौक रखने वाले ‘पाधा जी’ का ऐशबाग रामलीला के आयोजन में मुख्य योगदान रहा था। इधर कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। आज सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऐशबाग मास्टर कन्हैया लाल रोड स्थित आवास से ट्रामा सेन्टर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनके निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ों शुभ चिन्तक उनके आवास पर श्रद्वांजलि अर्पित करने पहुंच गए। ‘पाधा जी’ का अन्तिम संस्कार मंगलवार को गुल्लाला घाट पर होगा। शवयात्रा सुबह नौ बजे 24 मई को ऐशबाग स्थित आवास से शुरू होगी, जो पहले ऐशबाग रामभवन जायेगी और फिर गुल्लाला घाट पर अन्तिम संस्कार होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in