Categorized | लखनऊ.

विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों की तीन-तीन सदस्यीय सूची

Posted on 23 May 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चैधरी अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों की तीन-तीन सदस्यीय सूची चयनित कर आगामी 15 जून तक उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश इकाई को निर्देशित किया है।

रालोद महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि संभावित प्रत्याशियों के चयन तथा अन्य विषयों पर चर्चा हेतु कल दिनांक 24 मई को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पार्टी के प्रदेशीय पदाधिकारियों व कार्य समिति के सदस्यों की बैठक बुलायी गयी है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह करेंगे।

श्री दुबे ने आगे बताया कि संभावित प्रत्याशियों के चयन हेतु प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने सभी जिला व नगर इकाइयों को प्रपत्र भेजा जिसमें सभी प्रदेशीय पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके चयनित सूची को 15 जून के पूर्व प्रदेश कार्यालय भेजने को कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in