यू0पी0ए0 सरकार व प्रदेश की बसपा सरकार आने वाले दिनों में घोटालों व भ्रष्टाचार के नाम से जानी जाएंगी

Posted on 23 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने महासंग्राम रैली की पूर्व संध्या पर गोरखपुर में पे्रस वार्ता की। श्री शाही ने कहा कि केन्द्र का यू0पी0ए0 सरकार व प्रदेश की बसपा सरकार आने वाले दिनों में घोटालों व भ्रष्टाचार के नाम से जानी जाएंगी। 4 वर्ष के शासन में प्रदेश व 2 वर्ष के शासन में यू0पी0ए0 सरकार में घोटालों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केन्द्र ने इसमें गोल्ड मेडल की महारत हासिल की है। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से गोरखपुर में कही। गोरखपुर में जो महासंग्राम रैली हो रही है यह मायावती व मनमोहन के भ्रष्टाचार, घोटालों, किसानों के दमन, प्रदेश में जंगलराज, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, मंहगाई व्यापारी व नौजवानों के शोषण के खिलाफ महासंग्राम का संघर्ष है। गोरखपुर के इतिहास में यह रैली ऐतिहासिक होगी।

श्री शाही ने कहा कि भाजपा ने माया सरकार के 100 संगीन घोटालों का संकलन कर जनता के बीच में ले जाने का कार्य किया है। 11 योजनाओं में ही 2 लाख 54 हजार का घोटाला सरकार ने किया है। चीनी मिलों को बेचने पर सरकार आमदा है। आबकारी व बालू खनन अवैध तरीके से चले रहें हैं। चार वर्ष के शासन में 8 बार किसानों पर गोलियां चलाई गई। मुलायम ने अपराधियों का राजनीतिकरण किया था। मायावती ने राजनीति का अपराधीकरण कर दिया है। 13 विधायक प्रदेश की जेलों में बंद है, जिसमें 4 बसपा 4 सपा के हैं। बाकि 5 निर्दलीय है। सात मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्रीमण्डल से निकाले जा चुके हैं। केन्द्र सरकार पर वार करते हुए श्री शाही ने कहा कि बढ़ती हुई मंहगाई सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने लोगांे को भूख से मरने के लिए मजबूर कर दिया है। बसपा व सपा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बिना शर्त केन्द्र का समर्थन कर रही है। केन्द्र के जनविरोधी नीतियों के दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं। भाजपा महासंग्राम रैली में इन तीनों के विरूद्ध संघर्ष का शंखनाद करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in