बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Posted on 23 May 2011 by admin

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर महिला की मौत की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।

जनकारी के अनुसार तहसील जलालाबाद के ग्राम अफतियापुरर निवासी बावन वर्षीय छोटे लाल बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शनिवार की शाम वह बैंक से काम निपटा कर वापस साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में सिकन्दरपुर गांव के पास तीव्र गति से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। कर्मवीर सिंह निवासी सहुरापुर, थाना पचदेवरा, हरदोई बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई शीशराम ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 मई को दोपहर बारह बजे वह अपनी पत्नी धनदेवी व तीन वर्षीया पुत्री सरल व पुत्र अमन को लेकर बाइक से ग्राम बरेंडा बहन के घर जा रहा था। महुआ तिराहा के पास पीछ से ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। मृतका के पति ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in